दिन दूना-रात चौगुना बढ़ी वैल्यू
आंकड़े साफ कहते हैं कि अगर आपने आइपैड को लांच के साथ ही खरीदने के बजाय उसकी कीमत को तभी एपल में निवेश किया होता तो आपको 11 सालों में 9293 फीसदी का मुनाफा होता। ठीक ऐसे ही आइफोन में 14 सालों में 2585 फीसदी, मैकबुक में 4383 फीसदी, मैक मिनी में 16 सालों में 9118 फीसदी, आइपॉड में 20 सालों में 34035 फीसदी, आइमैक में 22 सालों में 31924 फीसदी और मैकिन्टोश में 37 सालों में 89823 फीसदी का मुनाफा मिलता।