26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईटी सेक्टर में ग्रोथ के चलते अप्रैल-जून के बीच मिली 41000 युवाओं को जॉब

देश की तीन बड़ी आईटी कंपनियों ने अप्रैल-जून तिमाही में लगभग 41 हजार लोगों को रोजगार उपलब्ध करवाया है। तीनों कंपनियों ने इस वर्ष लगभग 87000 युवाओं को हायर करने की प्लानिंग की है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Sunil Sharma

•

Updated: 19 Jul 2021, 7:59 AM IST

office_meeting_management_tips_in_hindi.jpg

नई दिल्ली। कोरोना संकट के बीच आईटी सेक्टर की कंपनियों ने रोजगार के मोर्चे पर राहत की खबर दी है। देश की तीन बड़ी आईटी कंपनियों ने अप्रैल - जून तिमाही में लगभग 41 हजार लोगों को नौकरी देने की घोषणा की है।

यह भी पढ़ें : अब आप भी अपने फेसबुक अकाउंट के जरिए कमा सकते हैं पैसा, जानिए डिटेल्स

वर्ष 2020 की अप्रैल-जून तिमाही में इन तीनों कंपनियों में एंप्लॉई की संख्या में 9088 की गिरावट आई थी। चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज ने 20 हजार से अधिक लोगों को नौकरी दी। वहीं इंफोसिस ने 8000 और विप्रो ने 12000 लोगों को नौकरियां दी।

यह भी पढ़ें : पब्लिक सेक्टर की ये कंपनी दे रही है घर बैठे 2 करोड़ जीतने का मौका, आप भी उठा सकते हैं इसका लाभ

नए प्रोजेक्ट्स के कारण हो रही है लगातार हायरिंग
कोविड-19 महामारी के आने के बाद दुनिया भर की कंपनियों ने आईटी इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया है। टेक्नोलॉजी एडवांसमेंट को लेकर ज्यादा खर्च हुआ है, जिससे नए-नए प्रोजेक्ट्स मिल रहे हैं। इंफोसिस के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर प्रवीण राय ने कहा कि ग्रोथ ट्रैक पर है।

यह भी पढ़ें : इस स्कीम से आप निकाल सकते हैं 5 लाख रुपए, इन शर्तों को करना होगा पूरा

एट्रिशन रेट भी ज्यादा रहेगा
टाटा कंसल्टेंसी ने कहा था कि वह इस वर्ष 40 हजार से भी ज्यादा एंप्लॉयी हायर करेगी। इंफोसिस ने कहा कि वह 35000 न्यू हायरिंग करेगी, जबकि विप्रो ने कहा कि वह 12 हजार हायरिंग करेगी। डिमांड में आई तेजी के काऱण अब टैलेंट की भी डिमांड बढ़ी है। इस साल एट्रिशन रेट भी ज्यादा रहेगा।