धारा 87 A के तहत छूट
आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 87A के अंतर्गत नई कर व्यवस्था में कर छूट की सीमा ₹25,000 से बढ़ाकर ₹60,000 कर दी जाएगी। यह बढ़ी हुई छूट ₹12 लाख तक की कर योग्य आय पर लागू होगी, जिसमें पूंजीगत लाभ से प्राप्त आय शामिल नहीं होगी। इस संशोधन के परिणामस्वरूप, नई व्यवस्था के तहत ₹12 लाख तक की कर योग्य आय पर कोई कर देय नहीं होगा। वेतनभोगी व्यक्तियों के लिए, ₹75,000 की मानक कटौती को जोड़ने पर यह सीमा ₹12.75 लाख तक पहुँच जाएगी।