यह होगा फायदा
वर्तमान में बहुत से यूजर अपने इलेक्ट्रिसिटी, पानी, मोबाइल, ब्रॉडबैंड, डिश कनेक्शन आदि के बिलों को ऑटो पेमेंट मोड पर सेट रखते हैं। इसमें यह होता है कि जैसे ही बिल भरने की तिथि आती है, डेबिट या क्रेडिट कार्ड से अपने आप पैसा कट कर बिल में जमा हो जाता है। इसके लिए ग्राहकों को केवल एक बार अपनी अनुमति देनी होती है, उसके बाद हर महीने पैसा अपने आप कटता जाता है। परन्तु अब ऐसा नहीं होगा। हर महीने बिल जमा होने से पहले ग्राहकों की मंजूरी लेना अनिवार्य होगा ताकि यूजर को किसी भी तरह की फाइनेंशियल धोखाधड़ी से बचाया जा सकें।