रोलेक्स रिंग्स के इशू के लिए इक्विरस कैपिटल प्राइवेट लिमिटेड, आईडीबीआई कैपिटल मार्केट्स एंड सिक्योरिटीज लिमिटेड और जेएम फाइनेंशियल लिमिटेड बुक रनिंग लीड मैनेजर हैं। गुजरात के राजकोट में स्थित यह रोलेक्स रिंग्स देश में फॉर्ज्ड और मशीन्ड कंपोनेंट्स बनाने वाली अग्रणी कंपनी है। पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में कंपनी को 86.95 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था जबकि उसके पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में कंपनी को 52.94 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ था। इसके बावजूद कंपनी के राजस्व में गिरावट आई है।