वैल्यू रिसर्च ने एलआईसी एमएफ चिल्ड्रंस फंड ( LIC MF Children's Fund ) को 3 स्टार रेटिंग दी है। साल 2020 का रिटर्न लगभग 29.6 फीसदी है। वहीं एलआईसी एमएफ चिल्ड्रंस फंड ने 6 महीनों में 7.3 फीसदी के आस-पास रिटर्न दिया है। एलआईसी एमएफ चिल्ड्रंस फंड ने एचडीएफसी बैंक लिमिटेड, आईसीआईसीआई बैंक लिमिटेड, इंफोसिस लिमिटेड और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज लिमिटेड जैसी दिग्गज कंपनियों ने सबसे अधिक पैसा लगाया हुआ है। इक्विटी में जिन सेक्टरों में ये अधिकतर निवेश करता है उनमें फाइनेंशियल, टेक्नोलॉजी, फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा शामिल है।