6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भारत में लॉन्च हुई Ford Figo, 25 का माइलेज और कीमत 5.15 लाख रूपए

FORD FIGO भारत में ल़ॉन्च शानदार मिलेंगे फीचर्स माइलेज में महंगी कारों को देगी मात कई कलर्स में मिलेगी कार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 16 Mar 2019, 11:22 AM IST

ford figo

भारत में लॉन्च हुई Ford Fig, 25 का माइलेज और कीमत 5.15 लाख रूपए

नई दिल्ली:फोर्ड इंडिया ने भारत ने Ford FIGO को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस कार को बड़े बदलावों के साथ लॉन्च किया है । इसमें कार में कंपनी ने 1200 से ज्यादा नए पार्ट्स का इस्तेमाल किया है। 5.15 लाख की कीमत पर लॉन्च हुई इस कार में कस्टमर्स को दो फ्यूल ऑप्शन्स के साथ 3 वेरिएंट्स मिलेंगे।

कलर्स की बात करें तो ये कार वाइट गोल्ड, मूनडस्ट सिल्वर, स्मोक ग्रे, एब्सल्यूट ब्लैक, डीप इंपैक्ट ब्लू, रूबी रेड और ऑक्सफोर्ड वाइट जैसे 7 रंगो में मिलेगी।

मुकेश अंबानी ने खरीदी अब तक की सबसे महंगी कार, बम धमाके में भी नहीं आएगी खरोंच

फीचर्स- फीचर्स की बात करें तो इस कार में पुश-बटन स्टार्ट-स्टॉप, रिवर्स पार्किंग सेंसर एंड कैमरा, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और USB स्लॉट्स दिए गए हैं। साथ ही इसमें बिल्ट-इन नेवीगेशन के साथ टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इंजन- 2019 फोर्ड फिगो में थ्री-सिलिंडर, 1.2-लीटर, TiVCT पेट्रोल इंजन दिया है। ये इंजन 96 PS का पावर और 120 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है। वहीं डीजल ऑप्शन के लिए यहां 1.5-लीटर, TDCi मोटर दिया गया है। ये यूनिट 100 PS का पावर और 215 Nm का पिक टॉर्क जेनरेट करता है. दोनों ही इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है।

माइलेज - कंपनी का दावा है कि 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन में माइलेज 20.4 kmpl है। वहीं डीजल इंजन में ये आंकड़ा 25.5 kmpl है।

चाबी नहीं बल्कि Smartphone से चालू होंगी इस कंपनी की कारें, सिर्फ 4 लोग कर सकेंगे इस्तेमाल

इसके अलावा नई फोर्ड फिगो में थ्री-सिलिंडर, 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। ये मोटर 123 PS का पावर देता है और ट्रांसमिशन के लिए इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। ये इंजन 16 किमी का माइलेज देगा।

हार्ले ने भारत में लॉन्च कीं 2 नई मोटरसाइकिलें, 10.98 लाख होगी शुरूआती कीमत

सेफ्टी ( Safety ) फीचर्स की बात करें कंपनी ने सारे वेरिएंट्स में स्टैंडर्ड तौर पर डुअल फ्रंट एयरबैग्स दिया है. Blu एडिशन में 6 एयरबैग्स मिलेंगे। साथ ही यहां EBD के साथ (इलेक्ट्रॉनिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन) के साथ ABS (एंटी-लॉक ब्रेकिंग सिस्टम) भी दिया गया है।