कार एक मशीन होती है। जिस तरह मशीन के अलग-अलग पार्ट्स में अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिलते हैं, ठीक उसी तरह कार के अलग-अलग पार्ट्स में भी अलग-अलग रिएक्शन देखने को मिलते हैं। इनमें से कुछ टेंशन बन सकते हैं और कुछ काफी नॉर्मल होते हैं। इन्हीं में से एक है कार के साइलेंसर से पानी लीक होना। कई बार कार को स्टार्ट करने के लिए उसके इंजन को ऑन करने पर उसके साइलेंसर से पानी की बूंदें लीक होते हुए दिखाई देती हैं। ज़्यादातर लोगों को इसकी वजह नहीं पता होती और वो इससे टेंशन में आ जाते हैं।