जापान (Japan) की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक टोयोटा मोटर्स (Toyota Motors) का भारत (India) में भी अच्छा मार्केट है। पिछले कई सालों से कंपनी देश में बिज़नेस ऑपरेट कर रही है। पर अब कंपनी के कई कस्टमर्स को जल्द ही एक झटका लगने वाला है। इसकी वजह है टोयोटा का जल्द ही भारत में अपनी 1,390 गाड़ियों को रिकॉल करना। कंपनी अपने दो मॉडल्स की गाड़ियों को रिकॉल करने वाली है। इस बात की जानकारी टोयोटा ने अपनी ऑफिशियल डीलरशिप्स को भी दे दी है। टोयोटा के इस कदम से इन दो मॉडल्स की गाड़ियों के यूज़र्स को दिक्कत तो होगी, पर कंपनी के इस फैसले के पीछे एक बड़ी वजह है।