Mahindra Scorpio 2022 Update : महिंद्रा ने हाल ही में नई स्कॉर्पियो का एक टीज़र वीडियो जारी किया। जिसमें इसके लुक्स की झलक दिखाई गई। टीजर वीडियो के बाद अब इस SUV की तस्वीरें ऑनलाइन सामने आ गई हैं, जिसमें इसके पूरे डिज़ाइन का खुलासा हो गया है। सामने आई तस्वीरों में इस एसयूवी के डिजाइन को साफ तौर पर देखा जा सकता है, और यह पिछली पीढ़ियों के प्रोफाइल को बरकरार रखती है, इसमें सामने की ओर स्ट्रेड छह क्रोम स्लैट्स के साथ एक लंबी ग्रिल, और ग्रिल के ऊपर चलने वाली एक मोटी क्रोम पट्टी और हेडलैम्प्स दिखाई दे रहे हैं, खास बात यह है, कि लीक हुई तस्वीरों में पुराने मॉडल के समान लोगो मिलता है।