मिलेंगे ये फीचर्स
नई फॉक्सवैगन सेडान में वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी के साथ 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम और 8 इंच का डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसके अलाव इस सेडान में आपको 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, एंबियंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस फोन चार्जिंग, इलेक्ट्रिक सनरूफ, क्रूज़ कंट्रोल, कीलेस एंट्री, स्टार्ट / स्टॉप बटन और कई फीचर्स भी दिए जाएंगे। सुरक्षा के लिहाज से, नई वर्टस 6 एयरबैग, हिल होल्ड असिस्ट, एक रियर पार्किंग कैमरा, आइसोफिक्स चाइल्ड माउंट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल से लैस होगी।