scriptTata Altroz EV Will Launch in geneva motor show 2019 | एक बार चार्ज होकर 200km चलेगी Tata Altroz EV, लुक देखकर उड़ जाएंगे होश | Patrika News

एक बार चार्ज होकर 200km चलेगी Tata Altroz EV, लुक देखकर उड़ जाएंगे होश

locationनई दिल्लीPublished: Mar 04, 2019 03:45:03 pm

Submitted by:

Sajan Chauhan

  • टाटा मोटर्स जल्द ही टाटा अल्ट्रोज ( Tata Altroz ) को जिनेवा मोटर शो 2019 में पेश करने वाली है।
  • Tata H7X कोडनाम वाली नई 7 सीटर एसयूवी कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठाया जाएगा।
  • टाटा मोटर्स जिनेवा मोटर शो 2019 में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए Tata Altroz EV से भी पर्दा उठाएगी।

Tata Altroz ev

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स ( Tata Motors ) जल्द ही अपनी कार Tata 45X कॉन्सेप्ट टाटा अल्ट्रोज ( Tata Altroz ) के नाम से जिनेवा मोटर शो 2019 ( 2019 Geneva Motor Show ) में पेश करने वाली है। इसी के साथ Tata H7X कोडनाम वाली नई 7 सीटर एसयूवी कॉन्सेप्ट से भी पर्दा उठाया जाएगा। टाटा मोटर्स के लिए जिनेवा मोटर शो 2019 काफी खास होने वाला है। कंपनी इन दोनों के साथ देश में इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के प्रयास में एक बेंचमार्क स्थापित करने के लिए टाटा अल्ट्रोज ईवी ( Tata Altroz EV ) से भी पर्दा उठाएगी।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.