8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नए अवतार में 26 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती हैं Tiago और Tigor, जानें कीमत और फीचर्स

टाटा मोटर्स 26 अक्टूबर, 2018 को टियागो जेटीपी ( Tiago JTP ) और टिगोर जेटीपी ( Tigor JTP ) लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं कैसी होंगी ये दोनों कार।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 21 Oct 2018, 2:03 PM IST

tata

नए अवतार में 26 अक्टूबर को लॉन्च हो सकती हैं Tiago और Tigor, जानें कीमत और फीचर्स

देश की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी टाटा मोटर्स 26 अक्टूबर, 2018 को टियागो जेटीपी ( Tiago JTP ) और टिगोर जेटीपी ( Tigor JTP ) लॉन्च करने वाली है। आइए जानते हैं कैसी होंगी ये दोनों कार और कैसे होंगे इनके फीचर्स।

साल 2018 में हुए ऑटो एक्सपो में इन कारों की पहली झलक दिखाई गई थी और तभी से इसे खरीदने के लिए ग्राहक इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि टाटा टियागो एक आम आदमी के हिसाब से बनाई गई कार है और इसकी कीमत तो कम है लेकिन इसमें फीचर्स भी किसी महंगी कार जैसे दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें- Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज

इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो नई टाटा टियागो जेटीपी में 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड 3 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो कि 108 बीएचपी की पावर और 150 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करने की क्षमता रखता है। 5 स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस ये कार स्पोर्टी लुक के साथ आएगी, जिसके लिए रिम से लेकर हेड लाइट तक में बदलाव दिखेगा।

इस कार में कार में स्पोर्टी प्रंट बंपर लगाया हुआ है साथ ही इसमें ब्लैक फिनिश वाला बड़ा सेंट्रल एयरडैम भी दिया गया है। इसमें ग्राहकों को एलॉय व्हील्स मिलेंगे या नहीं इस बात का खुलासा अभी नहीं हुआ है। इस कार में आगे की तरफ पावर ब्रेक्स और पिछले व्हील्स में ड्रम ब्रेक्स लगाए गए हैं।

ये भी पढ़ें- करोड़ों का बिजनेस संभालता है ये 'Bigg Boss 12' कंटेस्टेंट, चलाता है ये महंगी कारें

टाटा टिगोर की जो तस्वीर लीक हो रही है उसमें इस कार के नए कलर शेड आसानी से देखे जा सकते हैं, इस कार में आपको कई अन्य बदलाव भी देखने को मिलेंगे जिमें हैडलैंप्स, टेल लैंप्स और शार्क फिन एंटिना में भी बदलाव देखा जा सकता है। इस कार का केबिन काफी स्पेशियस बनाया गया है जिसमें एक टचस्क्रीन यूनिट भी दिया गया है।

कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत लगभग 5 लाख के आस-पास हो सकती है।