8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

करोड़ों का बिजनेस संभालता है ये ‘Bigg Boss 12’ कंटेस्टेंट, चलाता है ये महंगी कारें

बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट शिवाशीष मिश्रा को लग्जरी कारों का खास शौक है। हम आपको उनके लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Sajan Chauhan

•

Updated: 15 Oct 2018, 4:20 PM IST

 shivashish mishra

करोड़ों के बिजनेस संभालता है ये Bigg Boss 12 कंटेस्टेंट, चलाता है ये महंगी कारें

बिग बॉस सीजन 12 के कंटेस्टेंट शिवाशीष इंदौर के अच्छे खासे बिजनेसमैन हैं। 25 अगस्त, 1992 को जन्मे शिवाशीष ने पढ़ाई पूरी करने के बाद अपने फैमिली बिजनेस को संभालना शुरू किया। फिलहाल शिवाशीष वेयर हाऊस, गैस एजेंसी और ट्रांसपोर्ट कंपनी के मालिक हैं। फिटनेस को लेकर हमेशा अवेयर रहने वाले शिवाशीष को जिम के साथ-साथ महंगी कपड़े, घड़ियों और लग्जरी कारों का खास शौक है। आज हम आपको उनके लग्जरी कार कलेक्शन के बारे में बता रहे हैं।

ये भी पढ़ें- महंगी Bikes को धूल चटाएगी ये नई Bajaj Pulsar, फीचर्स ऐसे जो पहले नहीं देखे होंगे

मर्सिडीज-बेंज जीएलए क्लास ( Mercedes Benz GLA Class )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी कार में 2143 सीसी का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 170 बीएचपी की पावर और 350 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 स्पीड इंजन से लैस ये कार सिर्फ 7.7 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 218 प्रति किमी की स्पीड से दौड़ सकती है। 5 सीटर वाली ये कार 17.9 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस कार में 50 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। कीमत की बात की जाए तो इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 40 लाख रुपये है।

ये भी पढ़ें- ये भारतीय सेलिब्रिटी हैं Rolls Royce के मालिक, जानें कौन-कौन है शामिल

ऑडी ए3 कैब्रियोलेट ( Audi A3 Cabriolet )
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस लग्जरी कार में 1395 सीसी का 4 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 150 बीएचपी की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 7 स्पीड इंजन से लैस ये कार सिर्फ 8.9 सेकंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है। अधिकतम रफ्तार की बात की जाए तो ये कार 222 प्रति किमी की स्पीड से दौड़ सकती है। 4 सीटर वाली ये कार 19.2 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती है। इस कार में 50 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। इस लग्जरी कार की कीमत लगभग 50 लाख रुपये है।