2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Honda की इन 3 गाड़ियों की जल्द हो सकती है देश से विदाई, जानिए कारण

अगर आप होंडा गाड़ियों के फैन हैं तो आपके लिए एक ऐसी खबर है जिससे आपको झटका लग सकता है। इसका कारण है कंपनी की 3 लोकप्रिय गाड़ियों के जल्द ही बंद होने की संभावना।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 25 Oct 2022, 1:03 PM IST

honda_cars.jpg

Honda Cars

जापान (Japan) की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल (Automobile) कंपनियों में से एक होंडा (Honda) के चाहने वालों के लिए एक ऐसी खबर सामने आई है जिससे उनको झटका लग सकता है। हाल ही में आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी के 3 लोकप्रिय मॉडल्स को जल्द ही भारतीय मार्केट से विदा किया जा सकता है। आइए इस बारे में और जानते हैं।


कंपनी के किन मॉडल्स की हो सकती है विदाई?

एक रिपोर्ट के अनुसार अगले साल होंडा की 3 गाड़ियों के डीज़ल मॉडल्स अगले साल भारतीय मार्केट से विदाई ले सकते हैं। इन 3 गाड़ियों के नाम होंडा अमेज़ (Honda Amaze), होंडा सिटी (Honda City) और होंडा डब्ल्यूआर-वी हैं। ये तीनों ही सेडान गाड़ियाँ मार्केट में अच्छा प्रदर्शन (बिक्री) करती हैं।


यह भी पढ़ें- Bajaj की इस शानदार मोटरसाइकिल की बिक्री में जोरदार इजाफा, 81% ज़्यादा हुई सेल्स

क्या है कारण?

सरकार के आदेशानुसार अगले साल अप्रैल से वाहनों के उत्सर्जन से संबंधित नया नियम बनाया गया है। इसके साथ ही कंपनियों को अपने वाहनों में इसके अनुरूप परिवर्तन करने के लिए भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ऐसे में आवश्यक बदलाव नहीं कर पाने की स्थिति में कंपनियों को अपने कुछ डीज़ल मॉडल्स को बाय-बाय कहना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें- वायु प्रदूषण का समाधान..इलेक्ट्रिक वाहन