
Bajaj Pulsar
मोटरसाइकिल (Motorcycle) आज भी देश के एक बड़े वर्ग के बीच डेली कम्यूट के लिए सबसे लोकप्रिय, आसान और सुविधाजनक वाहन है। देश के लगभग हर घर में आपको मोटरसाइकिल देखने को मिल जाएगी और देश में इसकी लोकप्रियता लंबे समय से बनी हुई है। हाल ही में बजाज (Bajaj) की एक शानदार मोटरसाइकिल की पिछले महीने की बिक्री के आँकड़े सामने आए हैं और इनमें जोरदार इजाफा देखने को मिला है।
बजाज पल्सर ने पकड़ी तेज़ रफ्तार
बजाज पल्सर (Bajaj Pulsar) लॉन्च के बाद से ही कंपनी की बेस्ट सेलिंग मोटरसाइकिल रही है। हाल ही में पिछले महीने इस मोटरसाइकिल की बिक्री के आँकड़े सामने आए हैं। सितंबर 2022 में बजाज पल्सर की 1,05,003 यूनिट्स की बिक्री हुई है। अगर ईयर-टू-ईयर बेसिस पर देखा जाए, तो सितंबर 2021 में कंपनी इस मोटरसाइकिल की सिर्फ 57,975 यूनिट्स ही बेच सकी थी। ऐसे में ईयर-टू-ईयर बेसिस पर बजाज पल्सर की बिक्री में 81.1% का इजाफा हुआ है।
यह भी पढ़ें- Ultraviolette F77: पहली "मेड इन इंडिया" इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल की बुकिंग हुई शुरू, सिर्फ इतनी कीमत में करें बुक
युवा वर्ग में अभी भी लोकप्रिय
बजाज पल्सर युवा वर्ग के बीच अभी भी लोकप्रिय है। लॉन्चिंग के समय से ही इस मोटरसाइकिल के लिए ज़बरदस्त क्रेज़ बन गया था, जो आज भी कायम है। और इसकी बिक्री के आँकड़े इसका सबसे बड़ा उदाहरण है।
यह भी पढ़ें- वायु प्रदूषण का समाधान..इलेक्ट्रिक वाहन
Published on:
25 Oct 2022, 12:25 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.