3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ultraviolette F77: पहली “मेड इन इंडिया” इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल की बुकिंग हुई शुरू, सिर्फ इतनी कीमत में करें बुक

Ultraviolette Automotive Private Limited अपनी नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल Ultraviolette F77 के ऑफिशियल लॉन्च से पहले इसकी बुकिंग शुरू कर दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Oct 2022, 6:21 PM IST

ultraviolette_f77.jpg

Ultraviolette F77

भारत में इलेक्ट्रिक वाहनों की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही है। इसी के चलते देश-विदेश की कई बड़ी कंपनियों के साथ ही भारत की कई छोटी कंपनियों के साथ ही स्टार्टअप्स भी देश में नए और बेहतरीन इलेक्ट्रिक वाहनों को पेश कर रहे है। इसी लिस्ट में अब एक नया नाम जुड़ने वाला है। बेंगलुरु की एक ऑटोमोबाइल कंपनी अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड (Ultraviolette Automotive Private Limited) अगले महीने यानि की नवंबर की 24 तारीख को एक नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल Ultraviolette F77 लॉन्च करने वाली है। कंपनी इसपर पिछले 5 साल से काम कर रही है जो अब लगभग खत्म हो चुका है।


बुकिंग हुई शुरू

कंपनी ने Ultraviolette F77 की बुकिंग हाल ही में शुरू कर दी है। अगर आप इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल को बुक करना चाहते हैं, तो 10,000 रुपये की टोकन राशि का भुगतान करके इसे बुक कर सकते हैं।

पूरी तरह से 'मेड इन इंडिया'

Ultraviolette F77 पूरी तरह से 'मेड इन इंडिया' होगी। इस बात की जानकारी अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी थी।

यह भी पढ़ें- वायु प्रदूषण का समाधान..इलेक्ट्रिक वाहन

शानदार डिज़ाइन के साथ मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

अल्ट्रावॉयलेट ऑटोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड की तरफ से अपनी इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल Ultraviolette F77 में शानदार डिज़ाइन के साथ दमदार स्पोर्टी लुक दिया गया है। वहीं फीचर्स की बात करें, तो इस नई इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल में मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, F77 रिमोट डायग्नोस्टिक्स, ओवर-द-एयर (OTA) अपडेट, रीज़नरेटिव ब्रेकिंग, मल्टीपल राइड मोड्स, बाइक ट्रैकिंग, राइड डायग्नोस्टिक्स, स्मार्ट और कनेक्टेड बाइक टेक्नोलॉजी और दूसरे कई बेहतरीन फीचर्स मिलेंगे।


पावरट्रेन

रिपोर्ट के अनुसार इस इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स मोटरसाइकिल में 25 kW बैट्री पैक का इस्तेमाल किया जाएगा, जिससे 33.5 hp पावर और 90 Nm टॉर्क जनरेट होगा। वहीं इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 0-60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में सिर्फ 2.9 सेकंड्स का समय लगेगा और इसकी टॉप स्पीड 140 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। इतना ही नहीं, सिंगल चार्जिंग में इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को 307 किलोमीटर की राइडिंग रेंज मिल सकती है।

यह भी पढ़ें- Toyota का अनुमान, इस साल हो सकता है नुकसान, जानिए कारण