3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Toyota का अनुमान, इस साल हो सकता है नुकसान, जानिए कारण

दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक जापान की टोयोटा ने हाल ही में एक ऐसा खुलासा किया है, जिससे सभी को हैरानी हो सकती है। कंपनी के अनुसार उन्हें इस साल नुकसान हो सकता है। पर कैसे और क्यों? आइए जानते हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Oct 2022, 2:40 PM IST

toyota.jpg

Toyota

टोयोटा दुनिया की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में से एक है। जापान आधारित इस ऑटोमोबाइल कंपनी का कार मार्केट दुनिया के कई देशों में फैला हुआ है। ऐसे में यह सोचना लाज़िमी है कि कंपनी को हर साल ज़बरदस्त फायदा होता है। पर हाल ही में कंपनी ने एक ऐसा खुलासा कर दिया है, जिससे आप को भी हैरानी हो सकती है। टोयोटा ने हाल ही में बताया है कि इस साल उन्हें नुकसान हो सकता है।


कैसे हो सकता है नुकसान?

आप सोच रहे होंगे कि टोयोटा को नुकसान किस तरह से हो सकता है? कंपनी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस साल उनके निर्धारित प्रोडक्शन से कम प्रोडक्शन होगा। रिपोर्ट के अनुसार टोयोटा ने अपने ग्लोबल प्रोडक्शन टारगेट को पिछले वित्तीय वर्ष में घटाकर मई 2021 में 9.3 मिलियन से फरवरी 2022 में 8.5 मिलियन कर दिया था। एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी की उस साल अक्टूबर में 7,50,000 यूनिट्स और नवंबर में 8,00,000 यूनिट्स के प्रोडक्शन का अनुमान है। यह कंपनी के औसत 9,00,000 यूनिट्स मासिक से काफी कम है।

यह भी पढ़ें- Ola पर उठे सवालों का दिया कंपनी के संस्थापक ने जवाब, जानिए क्या कहा

क्या है प्रोडक्शन में इस नुकसान का कारण?


कंपनी ने प्रोडक्शन में होने वाले इस नुकसान का कारण भी जाहिर किया। और यह कारण सुनकर हैरानी भी नहीं होनी चाहिए। इसका कारण है सेमीकंडक्टर चिप्स की ग्लोबल कमी। कोरोना काल में सेमीकंडक्टर चिप्स के प्रोडक्शन में ग्लोबली कमी देखने को मिली थी, जिससे दुनियाभर का ऑटोमोबाइल मार्केट प्रभावित हुआ। हालांकि धीरे-धीरे कंपनियाँ इससे संभल रही हैं, लेकिन फिर भी इसका कुछ हद तक असर अभी भी देखने को मिल रहा है।



कितना हो सकता है नुकसान?


हालांकि टोयोटा ने अब तक इस बात का खुलासा नहीं किया है कि उन्हें कितना नुकसान हो सकता है, पर एक रिपोर्ट के अनुसार इस वित्तीय वर्ष के पहले 5 महीनों (अप्रैल-अगस्त) में कंपनी को जितने प्रोडक्शन की उम्मीद थी, उसमें 6.7% की कमी दर्ज की गई है।

कब होगा नया प्रोडक्शन लक्ष्य तय?

कंपनी के एक प्रवक्ता ने बताया कि जब प्रोडक्शन आउटलुक स्पष्ट हो जाएगा, तब कंपनी इसके लिए नया लक्ष्य निर्धारित करेगी।

यह भी पढ़ें- Dhanteras पर Ola का देश को गिफ्ट, लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ 25 पैसे में चलेगा 1 किलोमीटर