26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Dhanteras पर Ola का देश को गिफ्ट, लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ 25 पैसे में चलेगा 1 किलोमीटर

Ola S1 Air: ओला इलेक्ट्रिक ने आज धनतेरस के अवसर पर एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च करते हुए देश को एक गिफ्ट दे दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 22 Oct 2022, 5:22 PM IST

ola_s1_air.jpg

Ola S1 Air

देश में इलेक्ट्रिक वाहनों (Electric Vehicles) की लोकप्रियता और डिमांड तेज़ी से बढ़ रही हैं। खासकर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स (Electric Scooters) की, क्योंकि ये अपेक्षाकृत सस्ते होते हैं। ऐसे में देश-विदेश की कंपनियाँ भारत में अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स लॉन्च करने को उत्साहित रहती हैं। दिवाली (Diwali) का फेस्टिव सीज़न (Festive Season) चल रहा है और आज धनतेरस (Dhanteras) है। इसी अवसर पर भारतीय इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी ओल्ड इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने आज अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर एस1 एयर (S1 Air) देश में लॉन्च कर दिया है। यह S1 के बेस पर ही तैयार किया गया हल्का मॉडल है।


कितनी कीमत होगी चुकानी?

यूँ तो कंपनी ने इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 84,999 रुपये में लॉन्च किया है, पर साथ ही में एक दिवाली स्पेशल ऑफर (Diwali Special Offer) भी दिया है। इस ऑफर के तहत आप 24 अक्टूबर तक इस इलेक्ट्रिक स्कूटर को 79,999 रुपये में खरीद सकते हैं।

आसानी से करें बुक

ओला के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की बुकिंग भी शुरू हो गई है और आप इसे कंपनी की वेबसाइट पर ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ 999 रुपये की बुकिंग राशि का भुगतान करना होगा।


यह भी पढ़ें- Honda Shine पर इस दिवाली शाइनिंग डिस्काउंट ऑफर, जानिए कैसे उठाएं फायदा

25 पैसे में चलेगा 1 किलोमीटर

ओला के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर की लॉन्चिंग के अवसर पर कंपनी के मालिक भाविश अग्रवाल ने इस स्कूटर के बारे में बताते हुए कहा कि S1 Air सिर्फ 25 पैसे में 1 किलोमीटर चलेगा, जो काफी सस्ता है।

स्पोर्टी डिज़ाइन के साथ बेहतरीन फीचर्स

ओला के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर्स में दी गई है। फीचर्स की बात करें, तो S1 Air में स्कल्प्टेड सीट, 34 लीटर अंडर सीट स्टोरेज, फ्लैट फुटबोर्ड, टचस्क्रीन, 10W स्पीकर, 3 राइड मोड्स (ईको, नॉर्मल और स्पोर्ट्स), म्यूज़िक कंट्रोल, कॉल/एसएमएस अलर्ट, नैविगेशन, वैकेशन मोड और अन्य बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

पावरट्रेन

ओला के इस नए इलेक्ट्रिक स्कूटर में 4.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर और 2.5 kWh बैट्री पैक का इस्तेमाल किया गया है। इसे फुल चार्ज होने में 4.5 घंटे लगेंगे और सिंगल चार्ज में इसे 101 किलोमीटर की राइडिंग रेंज मिलेगी। वहीँ इसकी टॉप स्पीड 90 किलोमीटर प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें- खाली हाथ जाएं और इस दिवाली नई बाइक ले आएं घर, जानिए कैसे