26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

खाली हाथ जाएं और इस दिवाली नई बाइक ले आएं घर, जानिए कैसे

इस दिवाली क्या आप खाली हाथ शोरूम में जाकर नई मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं? अगर हाँ, तो आपके पास इसका शानदार मौका है।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 22 Oct 2022, 4:03 PM IST

buying_new_motorcycle.jpg

Buying new motorcycle

दिवाली (Diwali) के इस फेस्टिव सीज़न (Festive Season) में शॉपिंग की भी धूम रहती है। हर प्रॉडक्ट के मार्केट में बहार रहती है और इसमें ऑटोमोबाइल मार्केट भी शामिल हैं। लोग दिवाली के समय जमकर नई कार, स्कूटर और मोटरसाइकिल खरीदते हैं। तो अगर आप भी इस त्यौहार एक नई मोटरसाइकिल अपने घर लाना चाहते हैं, पर इस समय बजट का भी रखना है, तो आप अभी बिना एक भी रूपया खर्च किए एक नई मोटरसाइकिल घर ला सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।


कैसे खरीद सकते हैं एक भी रूपया खर्च किए बिना नई मोटरसाइकिल?

अगर आप इस दिवाली एक भी रूपया खर्च किए बिना नई मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, तो आपके पास शानदार मौका है। कुछ मोटरसाइकिल निर्माता कंपनियाँ ज़ीरो डाउन पेमेंट के मोटरसाइकिल खरीदने के लिए लोन की सुविधा दे रही हैं। इससे मोटरसाइकिल खरीदते समय आपको कोई भी खर्चा नहीं करना पड़ेगा और आने वाले महीनों में लिए गए लोन की किस्तें चुकानी होगी।

किन मोटरसाइकिल्स पर मिल रहा है ऑफर?

आइए नज़र डालते हैं कि कौनसी मोटरसाइकिल्स को इस ऑफर के तहत खरीदा जा सकता है।

TVS Raider


अगर आप टीवीएस रेडर को इस ऑफर के तहत खरीदना चाहते हैं तो आपको लगभग 1.15 लाख रुपये का लोन लेना पड़ेगा। इसके बाद आपको 9.7% की ब्याज दर से 36 महीने तक इस लोन की राशि चुकानी होगी। इससे हर महीने EMI की किस्त 3,330 रुपये होगी।

शुरुआती कीमत: 85, 973 रुपये।

यह भी पढ़ें- Mercedes की इस शानदार लग्ज़री इलेक्ट्रिक कार की हुई देश में पहली डिलीवरी, शानदार फीचर्स से लैस और कीमत है इतनी

Honda CB650R


अगर आप होंडा सीबी650आर को इस ऑफर के तहत खरीदना चाहते हैं तो आपको लोन के तहत 9.7% की ब्याज दर से 36 महीने तक इस लोन की राशि 11,19,312 रुपये चुकानी होगी। इससे हर महीने EMI की किस्त 31,092 रुपये होगी।

शुरुआती कीमत: 8,67,000 रुपये।

Bajaj Dominar 250


अगर आप बजाज डॉमिनर 250 को इस ऑफर के तहत खरीदना चाहते हैं तो आपको लोन के तहत 9.7% की ब्याज दर से 36 महीने तक इस लोन की राशि 2,35,404 रुपये चुकानी होगी। इससे हर महीने EMI की किस्त 6,539 रुपये होगी।

शुरुआती कीमत: 1,75,000 रुपये।

Hero Glamour


अगर आप हीरो ग्लैमर को इस ऑफर के तहत खरीदना चाहते हैं तो आपको लोन के तहत 9.7% की ब्याज दर से 36 महीने तक इस लोन की राशि 1,12,932 रुपये चुकानी होगी। इससे हर महीने EMI की किस्त 3,137 रुपये होगी।

शुरुआती कीमत: 78,018 रुपये।

यह भी पढ़ें- इस दिवाली अपने इलेक्ट्रिक वाहन का रखें ध्यान इन आसान टिप्स के साथ