3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ola पर उठे सवालों का दिया कंपनी के संस्थापक ने जवाब, जानिए क्या कहा

कुछ दिनों से ही ओला इलेक्ट्रिक कंपनी अपने वर्क कल्चर को लेकर चर्चा में है। पर यह नकारात्मक कारण से हैं। अब इस पर कंपनी के संस्थापक ने अपनी प्रतिक्रिया दी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 24 Oct 2022, 1:53 PM IST

ola_ceo.jpg

Bhavish Aggarwal

ओला इलेक्ट्रिक पिछले कुछ दिनों से चर्चा में है। चाहे वह अपने नए इलेक्ट्रिक स्कूटर S1 Air की लॉन्चिंग के विषय में हो, या फिर नए MoveOS 3 की वजह से। पर इसके अलावा भी कंपनी चर्चा में है, पर किसी सकारात्मक कारण की वजह से नहीं, नकारात्मक कारण की वजह से। और यह नकारात्मक कारण है कंपनी का वर्क कल्चर, जिसपर पिछले कुछ दिनों से सवाल उठाएं जा रहे हैं।


क्या है मामला?

दरअसल पिछले कुछ दिनों पहले ही कंपनी के नकारात्मक वर्क कल्चर का एक उदाहरण देखने को मिला, जब कंपनी के संस्थापक और सीईओ भाविश अग्रवाल (Bhavish Aggarwal) ने कंपनी की एक मीटिंग में ओला इलेक्ट्रिक की टीम को बेकार (Useless) कहा था और प्रेज़ेंटेशन फाइल में कुछ पेपर नहीं मिलने पर सभी पेपर्स भी फाड़ दिए थे और जो मीटिंग आमतौर पर घंटे भर चलती है, उसे सिर्फ कुछ मिनटों में ही खत्म कर दिया था। इतना ही नहीं, भाविश ने एक कर्मचारी की गलती पर उसे सज़ा देते हुए उससे फैक्ट्री के चक्कर भी लगवाए थे। यह नकारात्मक वर्क कल्चर कंपनी में काम करने वाले लोगों के लिए भी चिंता का विषय है।

यह भी पढ़ें- Dhanteras पर Ola का देश को गिफ्ट, लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिर्फ 25 पैसे में चलेगा 1 किलोमीटर


भाविश की प्रतिक्रिया

इस पूरे मामले पर हाल ही में भाविश ने प्रतिक्रिया दी है। बेंगलुरु में ओला कैंपस में आयोजित एक कार्यक्रम में इस बारे में बात करते हुए भाविश ने कहा कि ओला महत्वाकांक्षी लोगों की जगह है और एक बहुत मेहनती कंपनी हैं। भाविश के अनुसार ओला उत्पाद या कंपनी बनाने के लिए बिल्कुल नहीं हैं और न ही एक अच्छा और आसान समय चाहती है।

यह भी पढ़ें- Honda Shine पर इस दिवाली शाइनिंग डिस्काउंट ऑफर, जानिए कैसे उठाएं फायदा