इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस बाइक में 124.4 सीसी का सिंगल सिलेंडर 4 वाल्व फ्यूल इंजेक्टेड एयर-कूल्ड डीटीएस-आई इंजन दिया गया है जो कि 12 एचपी की पावर और 11 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है।इस बाइक में टेलिस्कोपिक फॉर्क और मोनोशॉक सस्पेंशन दिए गए हैं। फ्रंट में 240 एमएम पावर ब्रेक और रियर में 130 एमएम ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। इस बाइक का कुल वजन 126.5 किलो, इस बाइक का ग्राउंड क्लियरेंस 170 एमएम और इस बाइक का व्हीलबेस 1,325 एमएम है।