2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रतन टाटा ने शेयर की अपनी 25 साल पुरानी तस्वीर, हुई वायरल, लोगों ने कहा – ‘लीजेंड…’

रतन टाटा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में वह अपनी 25 साल पहले लॉन्च की गई इंडिका के साथ खड़े नजर आ रहे हैं। इस कार को लेकर रतन टाटा ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया यूजर्स खूब पसंद कर रहे हैं, और अपनी प्रतिक्रिया देकर उन पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 16 Jan 2023, 3:48 PM IST

Ratan Tata shares throwback photo from Tata Indica’s launch 25 years ago. Netizens recall fond memories

Ratan Tata shares throwback photo from Tata Indica’s launch 25 years ago. Netizens recall fond memories

रतन टाटा एक ऐसे व्यक्ति हैं जिन्हें किसी भी परिचय की जरूरत नहीं है। टाटा समूह को बनाने के पीछे रतन टाटा का बड़ा हाथ रहा है। दुनिया में उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। सोशल मीडिया पर भी उनकी फैन फॉलोइंग काफी अच्छा खासी है। हाल ही में टाटा को बुलंदियों पर पहुंचाने वाले रतन टाटा ने अपनी ड्रीम कार के लिए इमोशनल पोस्ट लिखा है। उन्होंने टाटा इंडिका के लॉन्च के दिनों को याद किया है। तन टाटा ने कहा कि यह गाड़ी उनके दिल में एक खास जगह रखती है। इंडिका कार के 25 साल पूरे होने पर रतन टाटा ने अपने दिल की बात इंस्टाग्राम पर लिख कर शेयर की है।

25 साल पहले टाटा इंडिका को किया था लॉन्च
रतन टाटा द्वारा शेयर की गई तस्वीर में वह एक कार के साथ नजर आ रहे हैं। अपनी इस थ्रोबैक फोटो में वह टाटा इंडिका के बगल में खड़े हैं, जिसे 25 साल पहले उन्होंने लॉच किया था। टाटा इंडिका की लॉन्चिंग भारत के स्वदेशी यात्री कार उद्योग का जन्म था। रतन टाटा ने अपनी इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "25 साल पहले, टाटा इंडिका की लॉन्चिंग भारत के स्वदेशी पैसेंजर कार उद्योग का जन्म था। आज भी यह कार मेरे लिए अच्छी यादों का खजाना है। मेरे दिल में इस कार के लिए खास जगह है।"


मिडिल क्लास के बीच खूब पॉपुलर हुई थी टाटा इंडिका

बता दें, कि 25 साल पहले इंडिका ने टाटा मोटर्स के पैसेंजर व्हीकल डिविजन की शुरुआत की थी। टाटा की इस कार को भारत में ही डिजाइन करने के बाद डेवलप किया गया और फिर 1998 में इस कार को ग्राहकों के लिए लॉन्च किया गया था। लंबे अरसे तक इस कार ने खूब धूम मचाई। वहीं, अब इस कार के 25 साल पूरे हो गए हैं। टाटा इंडिका कार मिडिल क्लास के बीच खूब पॉपुलर हुई थी।

रतन टाटा ने आम लोगों के लिए बनाई थी यह कार
दरसलस, रतन टाटा हमेशा से ऐसी कार बनाना चाहते थे, जो आम लोगों तक पहुंच सके। पहले टाटा की पहचान ट्रांसपोर्ट व्हीकल्स, जैसे ट्रक, बस बनाने वाली कंपनी के तौर पर होती थी। वहीं जब साल 1991 में उन्होंने टाटा की कमान संभाली तो उन्होंने पैसेंजर व्हीकल्स पर जोर दिया। इसके बाद, 30 सितंबर 1998 को उन्होंने पूरी तरह से स्वदेशी पैसेंजप कार टाटा इंडिका लॉन्च कर दी। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इस कार के लॉन्च होने के एक हफ्ते के अंदर हीं 1.15 लाख कारों की बुकिंग हो गई थी।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
वहीं, रतन टाटा द्वारा शेयर की गई इंडिका की इस तस्वीर को ढेरों लाइक्स मिले हैं और यह वायरल हो गई है। अब तक, पोस्ट को लगभग 30 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह संख्या लगातार बढ़ रही है। इसके अलावा रतन टाटा के फैंस इसपर जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया यूजर्स रतन टाटा को 'लीजेंड' बताते हुए तारीफो के पुल बांधते नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 15 महीने में टाटा की इस सस्ती SUV की बिक गई 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स, 5-स्टार सेफ्टी से जीत रही है भरोसा