
Tata Punch: कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में लोहा मनवा चुकी टाटा मोटर्स की Punch ने अपनी बिक्री से सभी को चौंका दिया है। साल 2021 में Punch के रूप में टाटा ने जो दाव लगाया वो सही निशाने पर लगा है। न सिर्फ सेफ्टी के मामले में यह गाड़ी सबसे आगे है बल्कि बिक्री के मामले में भी इसने इम्प्रेस किया है। लगातार इसकी बिक्री बढ़ रही है,और 15 महीनों में ही Tata Punch की 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स बिक गई हैं। Punch ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की है, यह एक सबसे बड़ा कारण है कि लोग इसे खरीदने में रूचि दिखा रहे हैं। दरअसल आज के ग्राहक कार खरीदते समय अब सेफ्टी का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं।
इंजन और पावर
इंजन की बात करें तो इसमें 1.2 लीटर की क्षमता का नेचुरल एस्पायर्ड पेट्रोल इंजन का इस्तेमाल किया है जो कि 86 PS की पावर और 113 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ये इंजन 5 स्पीड मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स से लैस है। एक लीटर में यह कार 18Kmpl की माइलेज देती है। इसकी कीमत 5.97 लाख रुपये से शुरू होती है। यह भी पढ़ें: 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग के साथ आती हैं ये सबसे सस्ती SUV, कीमत 5.97 लाख रुपये से शुरू
15 महीने में बिकी 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक टाटा मोटर्स ने महज 15 महीने में ही Punch की 1.5 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री कर दी है, खास बात यह है कि इतने कम समय में सबसे तेजी से बिकने वाली यह पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी है। जानकारी के लिए आपको बता दें कि Punch ने ग्लोबल NCAP क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग हासिल की थी। कम कीमत में दमदार बॉडी, पावर इंजन और बेहतर स्पेस के चलते, लोग इसे जमकर खरीद रहे हैं। इस समय Punch देश की 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की लिस्ट में शामिल है। इस कार की कीमत
Published on:
16 Jan 2023, 12:06 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.