
Audi को भी धूल चटा रही है भारत की ये सबसे सस्ती Sedan, 1 लीटर में देती है 28.09 किमी का माइलेज
भारत में लोगों को ऑडी की लग्जरी सेडान काफी ज्यादा पसंद आती हैं और लोग उन्हें मुड़ कर जरूर देखते हैं। आज हम भारत की सबसे ज्यादा बेहतरीन सेडान मारुति सुजुकी सियाज के बारे में बता रहे हैं जो कि हाल ही में नए अवतार में आई है। जी हां ये कार अब लुक्स और फीचर्स में ऑडी जैसी लग्जरी कार को भी मात दे रही है।
मारुति सुजुकी सियाज (Maruti Suzuki Ciaz)
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो इस कार के डीजल वेरिएंट में 1248 सीसी का 16वी डीडीआईएस डीजल इंजन दिया गया है जो कि 88.5 बीएचपी की पावर और 200 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर डीजल में 28.09 किमी का माइलेज देती है। (पेट्रोल वेरिएंट) इस कार में 1373 सीसी का 16वी के14बी वीवीटी पेट्रोल इंजन दिया गया है जो कि 91.1 बीएचपी की पावर और 130 न्यूटन मीटर का टार्क जनरेट करता है। 5 सीट वाली ये कार प्रति लीटर डीजल में 20.73 किमी का माइलेज देती है। ये कार मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के ऑप्शन के साथ आती है। इस कार में 43 लीटर की क्षमता वाला फ्यूल टैंक दिया गया है। ये कार सिर्फ 14 सेकंड में 100 किमी की रफ्तार पकड़ लेती है और अधिकतम रफ्तार 190 किमी प्रति घंटा है।
फीचर्स
फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में मल्टी फंक्शन स्टीयरिंग व्हील, टच स्क्रीन, इंजन स्टार्ट स्टॉप बटन, एलॉय व्हील, पावर एडजेस्टेबल एक्सटीरियर रियर व्यू मिरर, पावर विंडो, एसी, ऑटोमैटिक क्लाइमेंट कंट्रोल, सेंट्रल लॉकिंग और फॉग लाइट्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं। सेफ्टी फीचर्स की बात की जाए तो इस कार में एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, एयरबैग्स, पार्किंग सेंसर, फॉग लाइट्स और पार्किंग कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो इस कार की एक्स शोरूम कीमत लगभग 8.19 लाख रुपये से 10.97 लाख रुपये तक है।
Published on:
28 Aug 2018, 1:22 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.