
ऐसी होगी Audi की नई दमदार कार, फीचर्स जानकर रह जाएंगे हैरान
जर्मनी की जानी-मानी ऑटोमोबाइल कंपनी ऑडी ने अपनी बेहतरीन कार ऑडी ए6 (Audi A6) 2019 मॉडल को चीन की वेबसाइट पर पेश किया गया है। ऑडी ए6 को जिनीवा मोटर शो 2018 में भी पेश किया गया था। इसी के साथ इस कार का लंबा वेरिएंट सितंबर, 2018 में भी शोकेस किया जाएगा। आइए जानते हैं कैसी होगी ये कार और कैसे होंगे इसके फीचर्स।
इस कार में लंबा व्हीलबेस दिया जाएगा और फ्रंट और रियर लुक देखने में ऑडी A6 स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही होगा। ये कार पहले से ज्यादा लंबी है और व्हीलबेस को भी 100 मिमी बढ़ाया गया है। जी हां ये लग्जरी कार मर्सिडीज बेंज ई क्लास से भी ज्यादा लंबी है और व्हीलबेस भी ज्यादा है।
इंजन और पावर
इंजन और पावर की बात की जाए तो ऑडी ए6 एल में 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन, हाइब्रिड इंजन और प्लग इन हाइब्रिड इंजन दिए जाएंगे। इस कार की सबसे पहले चीन में बिक्री शुरू होगी जो कि 2019 में अनुमान लगाया जा रहा है।फिलहाल ऑडी ए6 एल चीन के लिए ही बनाई गई है। माना जा रहा है कि इस कार को भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है।
भारत में लॉन्च होने के बाद इस कार का मुकाबला मर्सिडीज बेंज ई-क्लास एलडब्ल्यूबी (Mercedes Benz E-Class LWB) से हो सकता है। भारत में ऑडी A6 2019 को भी लॉन्च किया जाएगा जो कि 2019 की शुरुआत में लॉन्च होगी। ऑडी ए6 सीकेडी रूट के जरिए ही भारत आएगी।
कीमत
कीमत की बात की जाए तो वर्तमान में बिक रही इस लग्जरी कार की एक्स शोरूम कीमत 55.88 लाख से 56.69 लाख रुपये तक है।
भारत लॉन्च होने के बाद नई ऑडी ए6 का मुकाबला वॉल्वो एस90 Volvo S90, मर्सिडीज-बेंज ई-क्लास (Mercedes-Benz E-Class), जगुआर एक्सएफ (Jaguar XF) और बीएमडब्ल्यू 5-सीरीज (BMW 5 Series) से होगा।
Published on:
28 Aug 2018, 11:14 AM IST
बड़ी खबरें
View Allकार
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.