रॉयल एनफील्ड ने कई देशों की सेनाओं को भी अपनी बाइक्स बेची हैं, इसमें रूस, ब्रिटिश और भारत शामिल है। रॉयल एनफील्ड बाइक बनाने के मामले में सबसे पुरानी कंपनी है जी हां हार्ले डेविडसन से भी पहले रॉयल एनफील्ड की शुरुआत हुई थी। रॉयल एनफील्ड ने ही भारत को सबसे पहले 4-स्ट्रोक बाइक दी थी, जिसमें 350 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया था।