ज़्यादातर हर व्यक्ति का सपना होता है अपनी खुद की कार खरीदना। पर कुछ लोग नई कार खरीदने से पहले पुरानी और इस्तेमाल की हुई कार खरीदना पसंद करते हैं। पुरानी कार को यूज़्ड कार (Used Car) या सेकंड हैंड कार (Second Hand Car) भी कहते हैं। इसकी सबसे बड़ी वजह है यूज़्ड कार का नई कार से काफी सस्ता होना। लोग यूज़्ड कार पर प्रैक्टिस करने के बाद नई कार खरीदना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो ऐसे भी होते हैं जिन्हें सिर्फ सेकंड हैंड कार खरीदना ही पसंद होता है। ऐसे में देश में पुरानी कार खरीदने/बेचने का मार्केट काफी बढ़ गया है। पर सेकंड हैंड कार खरीदने से पहले कुछ ज़रूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए।