4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीप कंपास को टक्कर देने आ रही है Volkswagen T-Roc, 18 मार्च को होगी लॉन्च

18 मार्च 2020 को लॉन्च हो रही है Volkswagen T-Roc भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 27 Feb 2020, 5:11 PM IST

volkswagen t-roc

volkswagen t-roc

नई दिल्ली : ऑटो एक्सपो 2020 में फॉक्सवैगन ने अपनी कई शानदार कारों को पेश किया था लेकिन Tiguan Allspace और T-roc को लोगों ने काफी पसंद किया है। अब कंपनी ने इस कार की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। 18 मार्च 2020 को लॉन्च हो रही इस कार को भारत में इंपोर्ट करके बेचा जाएगा, ऐसे में इसकी प्राइस जीप कंपास के करीब हो सकती है।

लुक्स और डिजाइन की बात करें तो टी-रॉक में ड्युअल-चैंबर एलईडी हेडलैंप्स दिए गए हैं। और फॉग लैंप्स को फ्रंट बंपर के नीचे की ओर लगाया गया है। सामने की और हेडलैंप्स के नीचे एलईडी डे-टाइम रनिंग लाइट्स (डीआरएल) को फिट किया गया है। रियर साइड में ध्यान दें तो यहां विंडशील्ड को स्लोपिंग एंगल दिया गया है। गाड़ी की रूफलाइन भी स्लोपिंग एंगल में पीछे तक जाती है।

Volkswagen ने किया Tiguan की लॉन्चिंग डेट का ऐलान, जानें इस कार के फीचर्स

इन फीचर्स की वजह से लोगों को है कार का इंतजार-

T-roc में पैनोरमिक सनरूफ, ड्युअल-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी से लैस हैं। वहीं सेफ्टी के लिए इस 6 एयरबैग, एंटीलॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) के साथ ईबीडी, फ्रंट व रियर पार्किंग सेंसर, रियरव्यू कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

लॉन्च होते ही अप्रैल तक के लिए sold out हुई Toyota Vellfire, जानें फीचर्स और कीमत

इंजन- टी-रॉक सिर्फ 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन के साथ ही आएगी। यह इंजन 150 पीएस की पावर जनरेट करने में सक्षम होगा। कंपनी ने फ़िलहाल इसके टॉर्क आउटपुट की जानकारी साझा नहीं की है। इस इंजन के साथ केवल 7-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक ही मिलेगा।