4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉन्च होते ही अप्रैल तक के लिए sold out हुई Toyota Vellfire, जानें फीचर्स और कीमत

Toyota Vellfire MPV एक प्रीमियम लग्जरी MPV है। जिसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है। भारत में ये कार कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में लाया जा रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 26 Feb 2020, 1:48 PM IST

Toyota Vellfire MPV

Toyota Vellfire MPV

नई दिल्ली: टोयोटा ने अपनी धाकड़ MPV Toyota Vellfire को लॉन्च कर दिया है । कंपनी ने इस कार की कीमत 79.5 लाख रूपए रखी है। खास बात ये है कि लॉन्चिंग से पहले ही इस कार की अप्रैल तक की सारी एस्टीमेटेड यूनिट्स बिक चुकी हैं। यानि अप्रैल तक ये कार सोल्ड आउट हो चुकी है। दरअसल कंपनी ने इस कार की बुकिंग 10 लाख रुपए के टोकन अमाउंट के साथ पहले ही शुरू कर दी थी । जिसके चलते इस कार की इसकी 180 यूनिट बुक हो कर बेचीं भी जा चुकी है।

Toyota Vellfire MPV एक प्रीमियम लग्जरी MPV है। जिसमें 7 लोगों के बैठने की जगह है। भारत में ये कार कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में लाया जा रहा है। यह कार सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी।

Toyota Vellfire MPV की बुकिंग हुई शुरू, 10 लाख रुपए है टोकन अमाउंट

लुक्स और डिजाइन- लुक्स की बात करें तो इस कार के सामने बड़ा ग्रिल दिया गया है तथा डीआरएल के साथ ऑटो एलईडी हेडलैंप लगाए है, साथ ही इसके नीचे फॉग लैंप दिए गए है। आगे व पीछे सिक्वेन्शियल टर्न लाइट दिए गए है। इसके अलावा इस 7 सीटर इस कार में स्लाइडिंग इलेक्ट्रॉनिक डोर दिये गए हैं ।

फीचर्स – फीचर्स की बात करें तो दो सनरूफ, एम्बिएंट लाइटिंग, तीन जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड व वेन्टीलेटेड मेमोरी सीट व एम्बिएंट लाइटिंग, 13 इंच डिस्प्ले, 17 स्पीकर जेबीएल साउंड सिस्टम भी दिया गया है। इसके अलावा 10 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम, जो एप्पल कारप्ले व एंड्राइड ऑटो को स्पोर्ट करता है, साथ ही हीटेड ओआरवीएम, ऑटो हेडलैंप व पॉवर्ड टेलगेट इस कार को प्रीमियम लग्जरी एमपीवी बनाते हैं। वहीं सेफ्टी के लिए इस कार में 7 एयरबैग और ईबीडी के साथ एबीएस, 360 डिग्री कैमरा, व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट व टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, इम्मोबिलाइजर दिए गए है।

कल लॉन्च होगी लग्जरी MPV Toyota Vellfire, फीचर्स और माइलेज है जबरदस्त

इंजन- टोयोटा वेलफायर ( Toyota Vellfire) एक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड इंजन एमपीवी है। इसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक बैटरी पैक लगाया गया है जो कि 115 बीएचपी का पॉवर व 198 न्यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें सीवीटी गियरबॉक्स लगाया गया है, यह इंजन 16.35 किमी/लीटर का सर्टिफाइड माइलेज प्रदान करता है।