4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Toyota Vellfire MPV की बुकिंग हुई शुरू, 10 लाख रुपए है टोकन अमाउंट

फरवरी में लॉन्च हो सकती है Toyota Vellfire MPV CBU के तौर पर आएगी भारत सेफ्टी के लिए मिलेंगे 7 एयरबैग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Pragati Vajpai

•

Updated: 10 Jan 2020, 5:48 PM IST

toyota vellfire

toyota vellfire

नई दिल्ली: Toyota ने अपनी MPV Vellfire की प्री बुकिंग शुरू कर दी है। प्री बुकिंग के साथ-साथ कंपनी ने इस एमपीवी की टेस्ट ड्राइव देनी भी शुरू कर दी है। टोयोटा डीलरशिप का कहना है कि कंपनी फरवरी में इस कार को लॉन्च कर देगी और उसी के बाद डिलीवरी के लिए ग्राहकों को 4-5 महीने इंतजार करना पड़ सकता है।

10 लाख रुपए है टोकन अमाउंट-

इस कार की प्री-बुकिंग के लिए 10 लाख रुपये डिपाॅजिट के तौर पर लिए जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं इस कार के बारे में कुछ खास बातें-

Chetak को टक्कर देगा Hero Motocorp का नया स्कूटर, Freedo नाम से होगा लॉन्च

Toyota Vellfire MPV एक प्रीमियम लग्जरी MPV है। जिसमें 6 लोगों के बैठने की जगह है। भारत में ये कार कंप्लीटली बिल्ट यूनिट (CBU) के रूप में लाया जा रहा है। यह कार सिर्फ एक ही वेरिएंट में उपलब्ध होगी। इस कार की कीमत 75-80 लाख रुपए के बीच में होगी।

फीचर्स- इसमें दो इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर, इलेक्ट्रिक टेल गेट, दो सन रूफ, 3-जाने क्लाइमेट कंट्रोल, दो एग्जीक्यूटिव कैप्टन सीट, पावर रिक्लाइन फंक्शन, 7 एयरबैग, ट्रे टेबल दिए जाएंगे।

लॉन्चिंग से पहले स्पॉट हुई Toyota Vellfire, जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

इंटीरियर की बात करें तो ब्लैक और बेज रंग में स्टैंडर्ड रूप में रखा जाएगा। इसकी सीट के फीचर्स की बात करें तो यह सीट इलेक्ट्रॉनिक तकनीक से ऑपरेट होती है और कार से बाहर भी निकाल सकते हैं।

कार की सीटों के पीछे 10.2-इंच का हाई डेफिनिशन टच स्क्रीन डिस्प्ले दिया गया है, जबकि डैशबोर्ड पर 7-इंच का टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम लगाया गया है।

इंजन- टोयोटा वेलफायर ( Toyota Vellfire) एक पेट्रोल-इलेक्ट्रिक हाइब्रिड इंजन एमपीवी है। इसमें 2.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ एक बैटरी पैक लगाया गया है जो अधिकतम 197 BHP पॉवर उत्पन्न कर सकता है।

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़