4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

लॉन्चिंग से पहले स्पॉट हुई Toyota Vellfire, जल्द हो सकती है भारत में लॉन्च

कंप्लीट बिल्ट यूनिट के रूप में लॉन्च की जाएगी Vellfire Toyota Kirloskar Motor भारत में लॉन्च करेगा ये कार इस कार में दिए गए हैं पूरे 7 एयर बैग्स
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Vineet Singh

•

Updated: 12 Nov 2019, 11:01 AM IST

नई दिल्ली: टोयोटा किर्लोस्कर मोटर ( Toyota Kirloskar Motor ) भारत में जल्द ही अपनी mpv Vellfire को लॉन्च करने वाला है। इस एमपीवी में बेहतरीन स्पेस दिया गया था जिसमें आसानी से 7 लोग बैठ सकते हैं। ख़ास बात ये है कि ज्यादा स्पेस के साथ इस कार में बेहतरीन सेफ्टी फीचर्स भी दिए गए हैं जो राइड को सेफ बनाते हैं। इस mpv को हाल ही में टेस्ट रन के दौरान स्पॉट किया गया है। तो चलिए आज जानते हैं कि क्या है इस MPV में ख़ास।

इस मार्केट में थोक के भाव मिलती हैं लाखों की सुपरबाइक्स

इस कार में एक या दो नहीं बल्कि पूरे 7 एयरबैग्स दिए गए हैं जो कार के एक्सीडेंट की स्थिति में ड्राइवर से लेकर पैसेंजर्स तक सभी को सुरक्षित रखते हैं। तो चलिए जानते हैं कि धाकड़ सेफ्टी फीचर्स से लैस इस कार में और कौन-कौन सी खासियतें हैं।

जानकारी के मुताबिक़ कंपनी अपनी इस MPV को भारत में कंप्लीटली बिल्ट अप (CBU) के तौर ला सकती है मतलब इस कार के तैयार यूनिट्स को भारत में बेचा जाएगा।

इंजन

रिपोर्ट्स के मुताबिक़ कंपनी भारत में इस कार को 2.5-लीटर, पेट्रोल-हाइब्रिड इंजन के साथ लॉन्च कर सकती है जो कंटिन्युअसली वैरिएबल ट्रांसमिशन (CVT) से लैस होगा।

फीचर्स

इस कार में वेंटिलेटेड और हीटेड सीट्स दी जा सकती हैं जैसा हाल ही में लॉन्च कई कारों में ये फीचर दिया। गया है। इसके अलावा इस लग्जूरियस एमपीवी में अपहोल्स्ट्री, पावर साइड और रियर डोर, ट्विन मोनोरूफ, सनशेड्स, ऐम्बिएंट लाइटिंग, सीट टेबल्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, पर्सनल स्पॉट लाइट्स और 7-एयरबैग्स जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।

ऐसे बढ़ा सकते हैं अपनी Royal Enfield बुलेट का माइलेज

कीमत

इस कार की कीमत की बात करें तो ये 75 लाख से 80 लाख की एक्सशोरूम कीमत के साथ भारत में लॉन्च की जा सकती है।