
volkswagen tiguan allspace
नई दिल्ली: फॉक्सवैगन ने ऑटो एक्सपो 2020 जब से अपनी Volkswagen Tiguan AllSpace को पेश किया है । तभी से इस कार की लॉन्चिंग को लेकर चर्चा जोरों पर है। अब कंपनी ने इस कार की लॉन्चिंग डेट का ऐलान कर दिया है। Volkswagen Tiguan AllSpace 18 मार्च को लॉन्च होगी । यह रेगुलर Tiguan का 7-सीटर वर्जन है जिसे भारत में टिग्वान ऑलस्पेस नाम से पेश किया जाएगा।
फॉक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस को फुली-लोडेड सिंगल वेरिएंट में पेश किया जा सकता है। इसमें एलईडी हेडलैंप, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप और एलईडी टेललैंप जैसे फीचर्स मिलेंगे।
इंटीरियर की बात करें तो इसमें एंड्रॉयड ऑटो और एपल कारप्ले सपोर्ट करने वाला 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लैदर सीटें और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसमें पैसेंजर सीटिंग के लिए अतिरिक्त थर्ड रो सीटें दी गई हैं। थर्ड रो सीट के साथ एसी वेंट और चार्जिंग पोर्ट की सुविधा भी दी गई है। कार की सेकंड और थर्ड रो सीट को फोल्ड कर boot स्पेस 1775 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।
इंजन- फॉक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस में 2.0 लीटर बीएस6 टीएसआई पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जाएगा जो सभी पहियों पर पावर सप्लाई करेगा।
मिलेगी 4 साल की वारंटी- इस कार के साथ कंपनी चार साल की वारंटी और रोडसाइड असिस्टेंस की सुविधा भी मुहैया कराएगी। इसके अलावा सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें 7 एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल समेत कई काम के फीचर्स देगी।
इन कारों से होगा मुकाबला- टिग्वान ऑलस्पेस का मुकाबला स्कोडा कोडिएक, होंडा सीआर-वी,टोयोटा फॉर्च्यूनर, फोर्ड एंडेवर और अपकमिंग एमजी ग्लॉस्टर से होगा।
Updated on:
26 Feb 2020, 3:04 PM IST
Published on:
26 Feb 2020, 3:03 PM IST
बड़ी खबरें
View Allकार रिव्यूज
ऑटोमोबाइल
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.