3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

नर्सिंग में हैं शानदार कॅरियर, ये कोर्स करने पर मिलेंगे जॉब्स के भरपूर अवसर

नर्सिंग में शानदार कॅरियर बनने के साथ ही जॉब्स के अवसर बहुत ज्यादा बढ़ रहे हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 1 Aug 2018, 4:07 PM IST

Career in Nursing

नर्सिंग में हैं शानदार कॅरियर, ये कोर्स करने पर मिलेंगे जॉब्स के भरपूर अवसर

आज के समय में हेल्थकेयर सेक्टर में नर्सिंग सबसे पसंदीदा पेशा बनकर उभर रहा है। नर्सिंग का कोर्स करने के बाद इस सेक्टर में जॉब बहुत ही आसानी से मिल जाती है। जीएनएम जैसे नर्सिंग कोर्स के बाद उम्मीदवार को अपना नाम स्टेट नर्स रजिस्ट्रेशन काउंसिल में रजिस्टर कराना होता है। इसके बाद नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

नर्सिंग के लिए ये हैं कोर्स
12वीं कक्षा पास करने के बाद आप बीएससी नर्सिंग, एमएससी नर्सिंग, एमफिल नर्सिंग जैसे कोर्स कर सकते हैं। इसके अलावा शॉर्ट टर्म डिप्लोमा कोर्स जैसे डीएचए, डीएचएन, जीएनएम, एएनएम भी उपलब्ध हैं जिन्हें करने के बाद आसानी से जॉब मिल जाएगी।


नर्सिंग के बाद इन क्षेत्रों में हैं जॉब्स के अवसर
नर्सिंग का कोर्स करने के बाद पब्लिक हेल्थकेयर, गवर्नमेंट हॉस्पिटल, नर्सिंग होम, एनजीओ, ओल्ड एज होम, प्राइवेट हॉस्पिटल, गवर्नमेंट डिस्पेंसरी, आर्मी हॉस्पिटल व निजी अस्पतालों आदि में नर्स के पद पर कार्य करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।


नर्सिंग के बाद पदों पर कर सकते हैं काम
बीएससी नर्सिंग के बाद नर्स समेत कई पदों पर जॉब करने के लिए अवसर होते हैं। इनमें चीफ नर्सिंग ऑफिसर, असिस्टेंट नर्सिंग ऑफिसर, क्रिटिकल केयर नर्स, पीडिएट्रिक सर्जरी नर्स, नर्स मैनेजर, रिहैबिलिटेशन स्पेशलिस्ट आदि पदों पर कार्य करने का अवसर रहता है।

नर्सिंग के बाद विदेशों में भी कर सकते हैं जॉब
जीएनएम कोर्स करने के बाद देश ही नहीं विदेश में भी जॉब करने के कई अवसर हैं। यूएई, यूएसए और कनाडा जैसे देशों में अनुभवी व क्वालिफाइड नर्सों की काफी मांग रहती है।


नर्सिंग की जॉब में हैं अच्छी सैलरी
बीएससी इन नर्सिंग करने के बाद एक फ्रेशर नर्स के तौर पर जॉब की शुरुआत करने पर 2.5 लाख से 3.5 लाख सलाना का पैकेज आसानी से मिल जाता है। इसके बाद अनुभव के आधार पर आय 7.5 लाख से 8.5 लाख के स्तर तक जा सकती है।