
Nursing Course
Career Options After 12th Board: नए शैक्षणिक सत्र की शुरुआत होने वाली है। लगभग सभी बोर्ड की परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। ऐसे में छात्रों के मन में दुविधा होती है कि 12वीं के बाद क्या करें। आज के समय में नर्सिंग एक अच्छा करियर ऑप्शन है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि 12वीं में जिन्होंने आर्ट्स लिया है, वो भी नर्सिंग की पढ़ाई कर सकते हैं।
आर्ट्स विषय से 12वीं की परीक्षा पास करने वाले छात्र और छात्राएं हॉस्पिटल मैनेजमेंट, नर्सिंग आदि जैसे कोर्स कर सकते हैं। नर्स बनने के लिए आपको नर्सिंग कॉलेज से ANM या GNM का कोर्स करना होगा। अब तक आप भी सोच रहे होंगे कि नर्स बनने के लिए लाइफ साइंस पढ़ना होता है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
एएनएम (ऑग्जीलियरी नर्सिंग मिडवाइफ) दो सालों का डिप्लोमा कोर्स है, जिसमें सहायक नर्स और मिडवाइफ बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। एएनएम कोर्स की सलाना फीस 10,000-60,000 है।
जरूरी योग्यता: 10+2 अंग्रेजी के साथ आर्ट्स/साइंस से पास होना अनिवार्य है
आयु सीमा: न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष
जीएनएम (जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफरी) 3.5 सालों का डिप्लोमा कोर्स होता है। इसकी पढ़ाई करने के बाद आपको अस्पताल में नर्स की नौकरी मिलती है। ऐसे तो जीएनएम कोर्स का फीस आपके संस्थान पर निर्भर करता है। लेकिन आमतौर पर इस कोर्स की फीस 20,000 से शुरू होकर 1.5 लाख के करीब होती है।
जरूरी योग्यता: 10+2 अंग्रेजी के साथ आर्ट्स/साइंस से पास होना अनिवार्य है (अंग्रेजी में न्यूनतम 40% पास मार्क्स जरूरी है)
आयु सीमा: न्यूनतम 17 वर्ष और अधिकतम 35 वर्ष
Updated on:
08 Mar 2024 05:58 pm
Published on:
08 Mar 2024 05:58 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
