इस कोर्स (Career Course) को करने के बाद आप, प्रोफेशनल सरकारी, सार्वजनिक लाइब्रेरी, शिक्षण संस्थानों, न्यूज एजेंसियों, प्राइवेट संस्थाओं, फिल्म लाइब्रेरी, डॉक्यूमेंटेशन सेंटर, म्यूजियम, गैलरी में जॉब कर सकते हैं। इसके अलावा संस्थानों में इंफॉर्मेशन मैनेजर की जॉब भी हासिल कर सकते हैं। शुरुआत लगभग 15 हजार रुपये से होगी। कुछ वर्षो बाद सालाना पैकेज 4-5 लाख रुपये हो जाएगा।