Drone Course In Delhi University: बीते कई सालों से फिल्म या विज्ञापन की शूटिंग के अलावा भी कई अन्य क्षेत्रों में ड्रोन की सहायता ली जाने लगी है। देश की राजधानी दिल्ली में फूड डिलीवरी, मेडिसिन डिलीवरी जैसे कामों में भी अब ड्रोन का इस्तेमाल किया जाने लगा है। वहीं अब ड्रोन के बढ़ते इस्तेमाल को देखते हुए दिल्ली विश्वविद्यालय ने अपने छात्रों को ड्रोन बनाने और इसे उड़ाने संबंधित प्रशिक्षण देने के लिए एक कोर्स की शुरुआत कर दी।