इस प्रवेश प्रक्रिया के जरिए दिल्ली विश्वविद्यालय (Delhi University) में 14000 हजार सीटें भरी जाएंगी। विश्वविद्यालय 82 पाठयक्रमों में पीजी प्रवेश शुरू करेगा। वहीं इस साल डीयू पब्लिक हेल्थ, चाइनीज स्टडीज में भी एक नया पीजी कोर्स की शुरुआत करने जा रहा है, जिनमें 60-60 सीटें होंगी। बीए एलएलबी (BA LLB) और बीबीए एलएलबी (BBA LLB) के कोर्स में दाखिला लेने के लिए सीयूईटी स्कोर की आवश्यकता नहीं है। इन कोर्स में कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (सीएलएटी) के आधार पर प्रवेश मिलेगा।