4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

CAT Admit Card 2026: आज जारी होगा कैट परीक्षा का एडमिट कार्ड, तीन शिफ्ट में होगा एग्जाम; ऐसे करें डाउनलोड

CAT Admit Card 2026: CAT 2026 का एडमिट कार्ड 4 नवंबर को जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा 29 नवंबर को देश के 170 शहरों में होगी। जानिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के स्टेप्स और परीक्षा जरूरी गाइडलाइंस।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 4 Nov 2026, 1:47 PM IST

CAT 2026 Admit Card, IIM CAT Hall Ticket, CAT Exam Date 2026

CAT 2026 Admit Card आज आने की उम्मीद (PC: Freepik)

CAT 2026 Admit Card: देश के प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थानों (IIM) और शीर्ष बिजनेस स्कूलों में MBA व अन्य मैनेजमेंट कोर्सेज में दाखिले के लिए आयोजित होने वाले कॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT) 2026 का एडमिट कार्ड आज जारी होने की पूरी संभावना है। परीक्षा का आयोजन करने वाले संस्थान की ओर से हॉल टिकट आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर लाइव किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है, वे अपने लॉगिन ID और पासवर्ड की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। अभ्यर्थी इस हॉल टिकट को परीक्षा के दिन यानी 29 नवंबर, 2026 तक डाउनलोड कर सकते हैं, हालांकि तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए इसे समय रहते डाउनलोड करने की सलाह दी गई है।

कैट 2026 परीक्षा से जुड़ी जरूरी जानकारी

विवरणजरूरी जानकारी
परीक्षा का नामकॉमन एडमिशन टेस्ट (CAT 2026)
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि4 नवंबर, 2026
एडमिट कार्ड डाउनलोड की अंतिम तिथि29 नवंबर, 2026
परीक्षा की तारीख29 नवंबर, 2026 (3 शिफ्ट में)
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT मोड)
परीक्षा केंद्रदेश-भर के लगभग 170 शहर
आधिकारिक वेबसाइटiimcat.ac.in

एडमिट कार्ड में दर्ज होंगी ये डिटेल्स

कैट 2026 का एडमिट कार्ड एग्जाम सेंटर में प्रवेश के लिए सबसे जरूरी दस्तावेज है। हॉल टिकट डाउनलोड करने के बाद अभ्यर्थी उसमें दी गई सभी जानकारियों का मिलान अपने मूल दस्तावेजों से अवश्य कर लें। एडमिट कार्ड में ये विवरण शामिल रहेंगे

  • आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम और पूरा पता
  • परीक्षा का सत्र और रिपोर्टिंग समय
  • परीक्षा के दिन के लिए जरूरी दिशानिर्देश
  • केंद्र पर ले जाने वाले मान्य पहचान पत्र और फोटो से जुड़े नियम
  • प्रतिबंधित वस्तुएं और ड्रेस कोड से संबंधित निर्देश

तीन शिफ्ट में होगी CAT EXAM Date 2026

कैट 2026 परीक्षा का आयोजन देश-भर के लगभग 170 निर्धारित परीक्षा शहरों में बनाए गए केंद्रों पर 29 नवंबर को किया जाएगा। यह कंप्यूटर आधारित परीक्षा 3 अलग-अलग शिफ्ट में संपन्न होगी। देश के सभी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (IIM) अपने स्तर पर दाखिले की प्रक्रिया तय करते हैं।इस परीक्षा के स्कोर के आधार पर IIM के पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (PGP) और फेलो प्रोग्राम इन मैनेजमेंट (FPM या पीएचडी स्तर) में प्रवेश दिया जाता है। प्रत्येक IIM एक स्वायत्त संस्थान है, इसलिए दाखिले के लिए कटऑफ, शैक्षणिक रिकॉर्ड का वेटेज और चयन प्रक्रिया हर IIM अपनी नीति के अनुसार स्वतंत्र रूप से तय करता है।

इस लिंक पर क्लिक करें - IIM CAT Official Website

CAT 2026 Result कब जारी होगा?

ऑफिशियल इंफार्मेशन बुलेटिन के अनुसार कैट 2026 के परिणाम जनवरी 2027 के पहले सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है। परिणाम जारी होने के बाद स्कोरकार्ड पोर्टल पर उपलब्ध करा दिया जाएगा और अभ्यर्थियों को SMS के माध्यम से भी सूचना दी जा सकती है। कैट 2026 का स्कोर 31 दिसंबर, 2027 तक ही मान्य रहेगा। इस तय समय-सीमा के बाद स्कोरकार्ड दोबारा जारी करने का कोई अनुरोध स्वीकार नहीं किया जाएगा।

ऐसे डाउनलोड करें CAT 2026 Admit Card

  1. सबसे पहले कैट की आधिकारिक वेबसाइट iimcat.ac.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए रजिस्टर्ड कैंडिडेट लॉगिन लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर अपना यूजर ID और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करें।
  4. डैशबोर्ड खुलने के बाद कैट 2026 एडमिट कार्ड के विकल्प का चयन करें।
  5. स्क्रीन पर आपका हॉल टिकट दिखाई देगा, उसमें अपने परीक्षा शहर और केंद्र का पता जांचें।
  6. एडमिट कार्ड को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड करें और परीक्षा के लिए इसके दो प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।