8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UGC NET 2026: यूजीसी नेट फॉर्म भरने की लास्ट डेट बढ़ी, नहीं लगेगी लेट फीस; एग्जाम डेट्स में भी हुआ बदलाव

UGC NET December 2026: यूजीसी नेट के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी। अब 31 अक्टूबर तक बिना लेट फीस फॉर्म भर सकेंगे। एग्जाम डेट्स में भी बदलाव किया गया है। जानिए आवेदन करने का तरीका, परीक्षा की तारीखें, योग्यता और फीस से जूड़ी सभी जरूरी डिटेल।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Mohsina Bano

•

Updated: 28 Oct 2026, 4:10 PM IST

UGC NET December 2026, UGC NET Registration Extended, NTA UGC NET New Exam Dates, ugcnet nta nic in

UGC NET के लिए आवेदन की तारीख बढ़ी (PC: Freepik)

UGC NET 2026 Registration Extended: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने यूजीसी नेट दिसंबर 2026 परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत दी है। एजेंसी ने ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख 3 दिन और आगे बढ़ा दी है। अब अभ्यर्थी बिना किसी लेट फीस के 31 अक्टूबर, 2026 को रात 11:50 बजे तक आधिकारिक पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर जाकर अपना फॉर्म भर सकते हैं। पहले अप्लाई करने की आखिरी तारीख 28 अक्टूबर तय की गई थी। इसके अलावा एनटीए ने परीक्षा की तारीखों में भी आंशिक संशोधन किया है।

UGC NET 2026 New एग्जाम शेड्यूल

पूर्व में जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 28 अक्टूबर के बाद 500 रुपये लेट फीस के साथ 31 अक्टूबर तक फॉर्म भरने का नियम था, लेकिन अब NTA ने लेट फीस पूरी तरह हटा दी है। 26 अक्टूबर तक इस परीक्षा के लिए 5.50 लाख से अधिक आवेदन जमा हो चुके थे। तारीख बढ़ने के बाद अब यह संख्या और अधिक होने की उम्मीद है।

भर्ती प्रक्रिया / इवेंटसंशोधित तारीख
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि31 अक्टूबर, 2026 (रात 11:50 बजे तक)
फॉर्म में करेक्शन विंडो02 नवंबर से 04 नवंबर, 2026
संशोधित परीक्षा की तारीखें14 से 18 दिसंबर और 21 दिसंबर, 2026
परीक्षा का माध्यमकंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT मोड)
कुल विषय87 विषय

दिसंबर सत्र की यूजीसी नेट परीक्षा पहले 14 दिसंबर से 19 दिसंबर, 2026 तक होनी थी, जिसे अब बदलकर 14 से 18 दिसंबर और फिर 21 दिसंबर, 2026 कर दिया गया है। यह परीक्षा देश-भर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), असिस्टेंट प्रोफेसर पात्रता और पीएचडी में एडमिशन के लिए साल में 2 बार जून और दिसंबर में कराई जाती है।

UGC NET 2026 कैटेगरी वाइज एप्लीकेशन फीस

फॉर्म भरने के लिए कैंडिडेट्स को अपनी कैटेगरी के हिसाब से निर्धारित फीस का भुगतान ऑनलाइन मोड में करना होगा। जनरल यानी अनारक्षित वर्ग के लिए 1150 रुपये फीस रखी गई है। EWS और OBC NCL वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए फीस 600 रुपये तय की गई है। वहीं SC, ST और दिव्यांग (PwD) वर्ग के साथ थर्ड जेंडर के उम्मीदवारों को 325 रुपये का भुगतान करना होगा।

UGC NET 2026 शैक्षणिक योग्यता और एज लिमिट

जनरल और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के कैंडिडेट्स के पास कम से कम 55 प्रतिशत अंकों के साथ मास्टर डिग्री या समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। OBC NCL, SC, ST, दिव्यांग और थर्ड जेंडर के अभ्यर्थियों के लिए पोस्ट ग्रेजुएशन में न्यूनतम 50 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं। 4 वर्षीय यानी 8 सेमेस्टर वाले बैचलर डिग्री धारक भी 75 प्रतिशत अंकों के साथ JRF और PhD के लिए पात्र हैं, हालांकि वे असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र नहीं माने जाएंगे।

उम्र सीमा की बात करें तो JRF के लिए 1 जून, 2026 को उम्मीदवार की अधिकतम उम्र 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग और सभी महिला अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष की छूट दी जाएगी। असिस्टेंट प्रोफेसर और PhD एडमिशन के लिए कोई भी अधिकतम उम्र सीमा निर्धारित नहीं है।

UGC NET 2026 Exam Pattern और मार्किंग स्कीम

परीक्षा कुल 180 मिनट यानी 3 घंटे की होगी, जिसमें पेपर 1 और पेपर 2 के बीच कोई ब्रेक नहीं दिया जाएगा। पूरा पेपर ऑब्जेक्टिव टाइप होगा। प्रत्येक सही उत्तर के लिए 2 अंक मिलेंगे। साथ ही इस परीक्षा में किसी भी गलत उत्तर के लिए नेगेटिव मार्किंग नहीं की जाएगी।

पेपर विवरणप्रश्नों की संख्याकुल अंकविषय क्षेत्र
पेपर 1 (अनिवार्य)50 प्रश्न100 अंकटीचिंग व रिसर्च एप्टीट्यूड, रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस
पेपर 2 (ऐच्छिक)100 प्रश्न200 अंकउम्मीदवार द्वारा चुना गया मुख्य विषय

परीक्षा केंद्र पर मिलेगा पेन, ड्रेस कोड के कड़े नियम

इस बार अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र पर अपना बॉल पेन लेकर जाने की जरूरत नहीं होगी। एग्जाम सेंटर पर ही NTA की ओर से पेन उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा कपड़ों और जूतों को लेकर भी स्पष्ट नियम जारी किए गए हैं। छात्र सामान्य जूते, कम एड़ी वाली चप्पल या सैंडल पहनकर परीक्षा केंद्र जा सकते हैं, लेकिन लंबे बूट पहनकर आने पर पूरी तरह रोक रहेगी।

रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए उम्मीदवारों को आधार वेरिफिकेशन के जरिए आवेदन करने की सलाह दी गई है। आवेदक इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय की 'मेरी पहचान पोर्टल सेवा' के जरिए भी सिंगल साइन ऑन करके फॉर्म भर सकते हैं। अभ्यर्थी ध्यान रखें कि एक उम्मीदवार को केवल एक ही फॉर्म भरने की अनुमति है।

लाइव फोटो कैप्चरिंग में आ रही परेशानी से ऐसे बचें

कई कैंडिडेट्स को फॉर्म भरते समय वेबकैम या मोबाइल कैमरे से लाइव फोटो कैप्चर करने में तकनीकी समस्या आ रही है। इस परेशानी से बचने के लिए NTA के बताए इन सुझावों को फॉलो करें:

  • चेहरे पर लाइट का फोकस सही रखें ताकि फोटो बिल्कुल साफ आए।
  • फोटो लेते समय पीछे का बैकग्राउंड बिल्कुल प्लेन और साफ-सुथरा होना चाहिए।
  • कैमरे के पूरे फ्रेम में केवल आवेदक का ही चेहरा दिखाई देना चाहिए, आसपास कोई दूसरा व्यक्ति न हो।
  • तकनीकी अड़चन आने पर अपने वेब ब्राउजर की कैशे मेमोरी क्लियर करें या इनकॉग्निटो मोड में लॉगिन करें।
  • यदि समस्या बनी रहे तो फॉर्म दोबारा ओपन करके लाइव फोटो कैप्चर का प्रोसेस नए सिरे से पूरा करें।

UGC NET 2026 के लिए ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  1. सबसे पहले NTA UGC NET की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर उपलब्ध UGC NET December 2026Application form के एक्टिव लिंक पर क्लिक करें।
  3. नए पेज पर मांगी गई सभी जरूरी जानकारियां, एक्टिव मोबाइल नंबर और ईमेल ID सावधानीपूर्वक दर्ज करें।
  4. अपनी लाइव फोटो कैप्चर करें और जरूरी दस्तावेज निर्धारित साइज में अपलोड करें।
  5. अपनी कैटेगरी के अनुसार निर्धारित एप्लीकेशन फीस का ऑनलाइन भुगतान करें।
  6. फॉर्म सबमिट होने के बाद कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

अभ्यर्थी किसी भी नए अपडेट और आवेदन से जुड़ी आधिकारिक सूचनाओं के लिए NTA की ऑफिशियल वेबसाइट nta.ac.in या UGC NET के पोर्टल ugcnet.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि, इंफॉर्मेशन बुलेटिन और पहले जारी किए गए पब्लिक नोटिस में बताई गई अन्य सभी नियम व शर्तें पूरी तरह से पहले जैसी ही रहेंगी, उनमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। आखिरी समय में होने वाली तकनीकी दिक्कतों और भारी सर्वर लोड से बचने के लिए उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे अपने फॉर्म की सभी डिटेल्स को अच्छी तरह जांच लें और 31 अक्टूबर की समय सीमा से पहले ही आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।