ऐसे छात्र जिन्होंने परीक्षा दी थी, वे री-एग्जाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उम्मीद है कि परीक्षा की नई डेट जुलाई के पहले हफ्ते में जारी की जा सकती है। ऐसे छात्र जिन्होंने यूजीसी नेट परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया था, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर परीक्षा की नई तारीख को चेक करते रहें। परीक्षा की नई तारीख से संबंधित जानकारी वहीं साझा की जाएगी। साथ ही एडमिट कार्ड (UGC NET Admit Card 2024) के बारे में भी जानकारी इसी वेबसाइट पर मिलेगी। आधिकारिक वेबसाइट का पता है, ugcnet.ntaonline.in