दृष्टि आईएएस कोचिंग संस्थान के गुरु और कोचिंग इंस्टिट्यूट के फाउंडर एवं मैनेजिंग डायरेक्ट विकास दिव्यकीर्ति अपने सत्यवचन और मोटिवेशनल कोट्स के कारण सोशल मीडिया पर मशहूर हैं। उनके पढ़ाने का अंदाज भी काफी अलग है, जिस वजह से वे छात्रों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्मे डॉ. दिव्यकीर्ति के माता-पिता दोनों हिंदी साहित्य के प्रोफेसर रह चुके हैं। बचपन से ही दिव्यकीर्ति का हिंदी साहित्य के प्रति विशेष लगाव रहा है। साथ ही उनकी रूच दर्शनशास्त्र, मनोविज्ञान, सिनेमा अध्ययन, सामाजिक मुद्दे और राजनीति में भी है। विकास दिव्यकीर्ति ने दिल्ली विश्वविद्यालय से एमए, एमफिल और पीएचडी की है।