बीतें कुछ दिनों में नौतपा का असर भी दिखा है, जिससे भीषण गर्मी का दौर बना हुआ है। तीन दिन से पारा 48 डिग्री से ज्यादा बना हुआ है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के राधेश्याम शर्मा के अनुसार राजस्थान के कुछ भागों में आगामी 48 घंटों के लिए भीषण लू (Severe heatwave) के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट है। ऐसे में बच्चों को घर में रखना बहुत जरूरी है। आइए, जानते हैं ऐसी कुछ टिप्स जिससे आप अपने बच्चों को घर में ही व्यस्त रखें।