24 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फिजिक्स के प्रश्नों को हल करने का कोई शॉर्टकट तरीका? 10वीं–12वीं के छात्रों ने हेल्पलाइन पर पूछे ये सवाल, देखें

Board Exam: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही छात्र-छात्राओं की चिंता भी बढ़ गई है।

2 min read
Google source verification
10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा (photo source- Patrika)

10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा (photo source- Patrika)

CG Board Exam: 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा 21 फरवरी से शुरू हो रही है। परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही छात्र-छात्राओं की चिंता भी बढ़ गई है। छात्र-छात्राओं के मन से परीक्षा का भय और अन्य दिक्कतों को दूर करने के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है, जिसमें छात्र-छात्राएं विषयवार तैयारी की जानकारी ले रहे। छात्र-छात्रा परीक्षा तैयारी को लेकर अनेक सवाल कर रहे हैं।

बिलासपुर की एक छात्रा ने पूछा कि कोई काम करती हूं या पढ़ाई करती हूं तो घबराहट होती है, खाना खाने का मन नहीं करता। धमतरी की 12वीं की एक छात्रा ने पूछा कि क्या गणित के प्रश्नों को हल करने के लिए अभ्यास जरूरी है? फिजिक्स के प्रश्नों को हल करने का कोई शार्टकट मैथड है क्या? परीक्षा में अच्छे अंक कैसे लाए आदि सवाल पूछ रहे हैं।

हेल्पलाइन सेंटर में बैठे मनोवैज्ञानिक डॉक्टर और शिक्षक परीक्षार्थियों की काउंसिलिंग कर उन्हें मोटिवेट कर रहे हैं। हेल्पलाइन पर खासतौर पर धमतरी, रायपुर, रायगढ़ और दुर्ग जिलों के 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राएं विषयों की तैयारी को लेकर ज्यादा सवाल पूछ रहे हैं। कुछ विद्यार्थी समय प्रबंधन, याद करने की तकनीक और परीक्षा के डर से जुड़े सवाल भी कर रहे हैं। छात्रों के इन प्रश्नों का जवाब मनोवैज्ञानिक और विषय विशेषज्ञ गंभीरता से दे रहे हैं।

विशेषज्ञ न केवल विषय से जुडी शंकाओं का समाधान कर रहे हैं, बल्कि छात्रों को तनाव से उबरने, आत्मविश्वास बढ़ाने और सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह भी दे रहे हैं। हेल्पलाइन के माध्यम से मिले मार्गदर्शन से छात्र संतुष्ट नजर आ रहे हैं। हेल्पलाइन नंबर में मनोवैज्ञानिक डॉ टूनम देवांगन, अरूणा जैन, मोनिका साहू, विभारानी, वर्षा वर्णीकर, शैक्षणिक काउंसलर स्वाती शर्मा सेवा दे रहे हैं।

दो पॉलियों में मनोवैज्ञानिक दे रहे सेवा

हेल्पलाइन नोडल अधिकारी डॉ प्रदीप साहू ने बताया कि छग माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष रेणु पिल्ले, सचिव पुष्पा साहू के निर्देश अनुसार हेल्पलाइन सेवा 5 फरवरी से शुरू हुई। पहले दिन धमतरी, रायपुर, दुर्ग, रायगढ़ समेत विभिन्न जिले से 71 छात्र-छात्राओं ने अपनी समस्या बताकर हेल्पलाइन नंबर में बैठे मनोवैज्ञानिकों से सलाह लिए।

उन्होंने बताया कि रविवार और शासकीय अवकाश को छोडक़र छात्र-छात्राएं कार्यालयीन दिनों में सुबह 10 बजे से दोपहर 1.30 बजे तथा दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे से हेल्पलाइन नंबर 18002334363 में कॉल कर अपनी समस्या बताकर समाधान पा सकते हैं। हेल्पलाइन सेवा परीक्षा समाप्त होने के एक दिन पहले तक चालू रहेगा।

पालक भी जुड़ रहे हेल्पलाइन सेंटर से

छात्रों के अलावा पालक भी हेल्प लाइन सेंटर से जुड़कर अपने बच्चों की समस्याओं का समाधान कर रहे हैं। पालक निर्मल साहू, पेमन देवांगन ने बताया कि बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों में भय की स्थिति बन गई है। हेल्पलाइन सेंटर से मिल रही जानकारी ने छात्र-छात्राओं का मनोबल बढ़ाया है। काउंसिलिंग के चलते छात्र अब आसानी से परीक्षा की तैयारी कर पा रहे हैं। इससे पालकों को राहत मिली है।