नोटिस के मुताबिक, एसएससी सीजीएल भर्ती परीक्षा के माध्यम से ग्रुप बी और ग्रुप सी के 17, 727 पदों पर आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन प्रक्रिया 24 जून 2024 से शुरू हो चुकी है। वहीं आवेदन करने की आखिरी तारीख 24 जुलाई है। उम्मीदवार के पास अभी करीब एक महीने का समय है। 25 जुलाई 2024 की रात 11 बजे तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं। आवेदन शुल्क 1000 रुपये है। एससी, एसटी और दिव्यांग श्रेणी के आवेदकों को आवेदन शुल्क में छूट दी गई है। वहीं एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 10 अगस्त से 11 अगस्त तक ओपन रहेगी।