सीबीएसई सीटीईटी (CBSE CTET) की परीक्षा दो चरणों में ली जाएगी। पहली परीक्षा कक्षा 1 से लेकर कक्षा 5 तक के लिए होगी। वहीं, पेपर 2 कक्षा 6-8 तक के लिए होगी। सभी परीक्षार्थियों को पेपर खत्म करने के लिए ढाई घंटे का समय दिया जाएगा। प्राइमरी कक्षा के शिक्षकों के लिए परीक्षा सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12 बजे तक होगी। वहीं दूसरी शिफ्ट यानी कि अपर प्राइमरी कक्षा की परीक्षा दोपहर 12:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक होगी।