13 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

DU admissions 2019 : शुरू होंगे 30 नए कोर्सेस, यह है लिस्ट

University of Delhi (DU) ने हाल ही में 30 नए कोर्सेस जारी करने की घोषणा की है। यह फैसला यूनिवर्सिटी के Academic Council की हुई बैठक में लिया गया। ये 30 कोर्स undergraduate और postgraduate level पर पेश किया जाएगा।

2 min read
Google source verification
College admissions

College admissions

University of Delhi (DU) ने हाल ही में 30 नए कोर्सेस जारी करने की घोषणा की है। यह फैसला यूनिवर्सिटी के Academic Council की हुई बैठक में लिया गया। ये 30 कोर्स undergraduate और postgraduate level पर पेश किया जाएगा। इसके अतिरिक्ति, मौजूदा पाठ्यक्रमों में कुल 282 सीटें भी बढ़ाई जाएंगी। इन नए कोर्सेस को शैक्षिक सत्र 2019-20 में लागू किया जाएगा और उम्मीदवार आगामी सत्र से इन कोर्सेस के लिए आवेदन कर सकेंगे। प्रवेश प्रक्रिया में कोई बदलाव नहीं किया गया। उम्मीदवारों को प्रवेश उनके मेरिट के आधार पर दिया जाएगा।

यूनिवर्सिटी में शुरू होने वाले नए पाठ्यक्रमों की सूची :

B.Sc (hons) Home Science : 32 सीटें प्रत्येक
विवेकानंद कॉलेज
लक्ष्मीबाई कॉलेज


B.Sc (hons) Environmental science : 32 सीटें प्रत्येक
विवेकानंद कॉलेज
इंद्रप्रस्थ कॉलेज
श्री गुरुनानक देव खालसा कॉलेज
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन
रामानुज कॉलेज

B.Sc. (Hons) Geology : 32 सीटें प्रत्येक
दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज

B.Sc (hons) Life Science
केशव महाविद्यालय

B.Sc. (hons) Environmental Science
राजधानी कॉलेज
इंस्टीट्यूट ऑफ होम इकोनोमिक्स

B.Sc. (hons) Environmental Science
विवेकानंद कॉलेज
इंद्रप्रस्थ कॉलेज
श्री गुरुनानक देव खालसा कॉलेज
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज
लेडी श्रीराम कॉलेज फॉर वुमन

B.Sc. (hons) Bio-chemistry : 32 सीटें प्रत्येक
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज

B.Sc Computer Science : 32 सीटें प्रत्येक
मैत्रेयी कॉलेज
भारती कॉलेज
राजधानी कॉलेज

B.Sc (hon) Mathematics
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज

BA (hons) History : 46 सीटें
दयाल सिंह कॉलेज (सायंकालीन)। Academic Council ने कॉलेज में इस कोर्स के लिए छह नए शिक्षक नियुक्त करने की सिफारिश की है।

B.A. (hons) Political Science : 46 सीटें
डॉक्टर भीम राव अंबेडकर कॉलेज

B.A. (hon) Sociology : 46 सीटें
लक्ष्मीबाई कॉलेज

B.Sc Operational research
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज
शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेस फॉर वुमन
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज
केशव महाविद्यालय

BA (hon) Psychology : 46 सीटें
भास्कराचार्य कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज
लक्ष्मीबाई कॉलेज
बीए फिलोसॉफी
हंसराज कॉलेज

M.Sc. (Operational Research)
शहीद सुखदेव कॉलेज ऑफ बिजनेस स्टडीज

M.Ed.
महर्षि विवेकानंद कॉलेज ऑफ एजुकेशन

इंडियन एक्सप्रेस में छपी खबर के अनुसार, समिति ने Ayurvedic और Unani Tibbia College में Dravyaguna (ayurvedic pharmacology) और Panchkarma विषयों में MD course लागू करने की सिफारिश की है। इन दोनों कॉलेजों में प्रत्येक वर्ष क्रमश: 5 और तीन सीटें जोड़ी जाएंगी। हालांकि, नियामक प्राधिकरण से मंजूरी मिलने के बाद ही इस विषय पर अंतिम मंजूरी दी जाएगी। इसके अतिरिक्त, परिषद ने अगले शैक्षणिक वर्ष से लक्ष्मीबाई और विवेकानंद कॉलेज में बीए प्रोग्राम (शारीरिक शिक्षा) को जोड़े जाने की मंजूरी दे दी है। साथ ही लक्ष्मीबाई कॉलेज में बीए प्रोग्राम (कंप्यूटर साइंस) जोड़े जाने की भी मंजूरी दे दी है।