
Agribusiness Management, education for Agribusiness Management, how to apply for Agribusiness Management, selection process for Agribusiness Management,
Agribusiness Management केरल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (केएयू) थिरुसर ने अपने 2 वर्षीय एमबीए प्रोग्राम इन एग्रीबिजनेस मैनेजमेंट के लिए इच्छुक व योग्य आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह आवेदन शैक्षणिक सत्र 2018 के लिए मंगवाए गए हैं। एडमिशन के इच्छुक आवेदक 24 मार्च 2018 तक आवेदन फॉर्म जमा करवा सकते हैं।
क्या है योग्यता
केएयू के एमबीए प्रोग्राम में दाखिले के लिए आवेदकों के पास किसी मान्य यूनिवर्सिटी से स्नातक डिग्री होनी जरूरी है। इसके साथ ही आवेदकों के एसएसएलसी के बाद से सभी परीक्षाओं में न्यूनतम 60 प्रतिशत माक्र्स होने जरूरी हैं। क्वालिफाइंग डिग्री के अंतिम वर्ष की परीक्षाएं दे रहे आवेदक भी इस प्रोग्राम के लिए आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, उन्हें एडमिशन के समय अपनी डिग्री दिखानी होगी। प्रोग्राम में एडमिशन के इच्छुक आवेदक, आवेदन करने से पहले जरूरी योग्यताओं को अवश्य पढ़ लें।
कैसे होगा चयन
यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के इच्छुक आवेदकों को केरल मैनेजमेंट एप्टीट्यूड टेस्ट (केएमएटी) 2018 या कैट, सीमैट या मैट क्वालिफाई करना होगा। केएमएटी की परीक्षा पास करने के बाद आवेदकों को ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू भी पास करने होंगे। न्यूनतम कट-ऑफ स्कोर लाने वाले आवेदक ही जीडी और इंटरव्यू दे सकेंगे।
ये हैं जरूरी तारीखें
केरल एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के इच्छुक आवेदक 24 मार्च 2018 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म की हार्ड कॉपी जमा करवाने की अंतिम तारीख 5 अप्रैल 2018 है। जीडी और पीआई का आयोजन 19 अप्रैल 2018 से 21 अप्रैल 2018 तक होगा। फाइनल सिलेक्ट लिस्ट 25 अप्रैल 2018 को आएगी। शैक्षणिक सत्र 1 अगस्त 2018 से शुरू होगा।
कैसे करें आवेदन
केएयू के एमबीए प्रोग्राम में एडमिशन के लिए इच्छुक आवेदक यूनिवर्सिटी की वेबसाइट http://www.admissions.kau.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके साथ ही आवेदकों को 750 रुपए की एप्लीकेशन फीस भी भरनी होगी। आवेदकों को भरे हुए फॉर्म का प्रिंटआउट इस पते पर भेजना है - Registrar, Kerala Agricultural University, Main Campus, KAU P.O., Thrissur, Kerala - 680 656
Published on:
04 Mar 2018 03:03 pm
बड़ी खबरें
View Allकॅरियर कोर्सेज
शिक्षा
ट्रेंडिंग
