
MBA Vs Mini MBA: आज के समय में एमबीए कोर्स काफी डिमांड में है। छात्र किसी भी कोर्स में बैचलर्स करने के बाद MBA की डिग्री हासिल कर सकते हैं। बदलते समय के साथ इस कोर्स में भी काफी बदलाव आए हैं। अब एमबीए के साथ साथ मिनी एमबीए का कोर्स भी किया जा सकता है। आइए, जानते हैं MBA या मिनी MBA कौन सा कोर्स बेस्ट है-
मबीए का फुल फॉर्म मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन होता है। इस कोर्स का सिलेबस काफी विविध होता है। इसमें मैनेजमेंट, फाइनेंस और ह्यूमन रिसोर्स तक में स्पेशलाइजेशन कर सकते हैं। टॉप मैनेजमेंट कॉलेज के एमबीए में एडमिशन लेने के लिए एंट्रेंस एग्जाम (CAT, JEMAT आदि) पास करना जरूरी है। यह दो साल का कोर्स है, जिसे करने के बाद आपको टॉप कंपनियों में अच्छे पैकेज वाली नौकरी मिल सकती है। एमबीए करके फाइनेंस, मार्केटिंग, एचआर जैसे क्षेत्रों में जॉब कर सकते हैं।
हाल के सालों में मिनी MBA का ट्रेंड चला है। यह एक सर्टिफिकेट कोर्स है, जिसका ड्यूरेशन 6 महीने से एक साल तक का है। इसे कामकाजी लोगों के लिए डिजाइन किया गया है। लेकिन इस कोर्स में डिग्री नहीं मिलती। मिनी एमबीए का सिलेबस सीमित और विशिष्ट है। बता दें, किसी मैनेजमेंट कॉलेज से मिनी एमबीए करने के लिए एंट्रेंस एग्जाम पास करना जरूरी नहीं माना जाता है। ज्यादातर कॉलेज में उसके बिना भी एडमिशन मिल जाता है। फुल टाइम एमबीए की तुलना में इसकी फीस कम रहती है। हालांकि, इसे करने के बाद करियर ऑप्शन सीमित रहते हैं।
एमबीए और मिनी एमबीए कोर्स (MBA Vs Mini MBA) में कई बड़े अंतर हैं। दोनों का सिलेबस और फीस काफी बिलकुल अलग है। दोनों ही कोर्स करने के बाद मिलने वाली सैलरी में भी अंतर है। आपके लिए MBA या फिर मिनी एमबीए, कौन सा कोर्स बेस्ट होगा ये इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी क्षमता, डिमांड और जरूरत क्या है।
Updated on:
08 Oct 2024 04:31 pm
Published on:
08 Oct 2024 10:25 am
बड़ी खबरें
View Allकॅरियर कोर्सेज
शिक्षा
ट्रेंडिंग
