Free AI Online Courses: बीते कुछ समय से एआई यानी कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (Artificial Intelligence) का नाम काफी सुनाई दे रहा है। एआई लोगों की हर जरूरत को पूरा कर रही है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से बड़ी-सी-बड़ी कंपनियों के काम चुटकी में हो जाते हैं। इसलिए अब एआई तकनीक सीखने की काफी डिमांड हो रही है। प्राइवेट सेक्टर भी उन लोगों को काम पर रखना पसंद करते हैं, जिन्हें एआई तकनीक के बारे में जानकारी हो। भारत और चीन जैसे देशों में एमबीए के बाद लोगों में एआई स्किल्स (AI Skills) सीखने की दिलचस्पी बढ़ी है।